Gohana News: revolver was planted inside the house to prevent him from giving testimony
कोर्ट केस में 24 की है गवाही, एक होमगार्ड सहित 8 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
गोहाना सदर थाने के ककाणा भादरी गांव में रात के समय घर में घुस बदमाश ने गेट खुलते ही महिला के पेट के साथ रिवाल्वर सटा दिया। महिला के चिल्लाने पर बदमाश दीवार को फांद कर वहां से भाग गया। आरोप है कि कोर्ट में चल रहे एक केस में 24 अप्रैल को गवाही होनी है। उसी मामले में डराने की कोशिश की गई। महिला के पति के बयान पर पुलिस ने एक होमगार्ड समेत 8 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
जितेंद्र पुत्र जयपाल ककाणा भादरी गांव का रहने वाला है। उसके घर में पड़ोस में दलितों के मकान है। दोनों पक्षों के बीच केस चल रहा है। यह केस जितेंद्र, उसके 2 बेटों अतुल और कपिल के खिलाफ है। जितेंद्र का कहना है कि उसी केस में 24 अप्रैल को गवाही होनी है। जब भी गवाही की तारीख आती है, तब एससी, एसटी एक्ट में फंसवाने की धमकी दी जाती है।
पीड़ित जितेंद्र के अनुसार आमतौर से वह या उसका बेटा गेट खोलते हैं। लेकिन गेहूं की कटाई के चलते वे रात को देरी से आए। सुबह 3 से 4 बजे के बीच एक हथियार बंद बदमाश उनके घर में घुसा। इस पर बदमाश ने उसके पेट के साथ रिवाल्वर सटा दिया। जब उसकी पत्नी चिल्लाई, तब बदमाश दीवार फांद कर भाग गया।
सी.सी.टी.वी. फुटेज में एक व्यक्ति घर की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है। वह चौबारे में भी गया जहां जितेंद्र को बेटा और उसका परिवार सो रहा था। आरोपी ने वहां बैठ कर बीड़ी भी पी। पुलिस ने रामदत्त पुत्र जय नारायण, उसके बेटे दीपक, रामभज पुत्र धारा, रामभज के बेटे रवि, पालेराम के 2 बेटों-मनोज और राहुल, राम सिंह के 2 बेटों-राज सिंह और योगेश पर केस दर्ज किया है। इन आरोपियों में एक आरोपी होम गार्ड है। जितेंद्र ने पुलिस ने मांग की है कि आरोपियों का रिवाल्वर जब्त किया जाए।
गेहूं की फसल पर मंडरा रहे खतरे के बदले, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज,
Kmp पर दो ढाबा संचालकों में झगड़ा, एक ढाबा संचालक को लगी गोली,
रोहतक में अवैध कॉलोनी की भरमार, अवैध कॉलोनी ऊपर रोहतक प्रशासन का चुनाव बुलडोजर,
बहादुरगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई पहचान,
महम सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत गाड़ी, चालक फरार,