हिसार में दर्दनाक हादसा : दो महिलाओं को कार ने कुचला, सीसवाल मंदिर में माथा टेक ने जा रही थी ननंद भाभी
Two women going for Matha Tak in Hisar Siswal temple were crushed by a car
हिसार में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हिसार का रहने वाला एक बुजुर्ग अपनी मन्नत पूरी होने पर अपनी बेटी और उसकी ननंद के साथ सीसवाल मंदिर में माथा टेकने पैदल जा रहे थे कि पीछे से आई एक कर ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कृष्णा नगर हिसार के रहने वाले राम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं दिन में दो लड़के एक लड़की है और तीनों ही बच्चे शादीशुदा हैं। उसकी बेटी कल्पा की शादी सिरसा के रामनगरिया के रहने वाले अशोक कुमार के साथ की हुई है। उसकी लड़की के पास दो लड़की वह एक लड़का है। उसने शिवजी के मंदिर में मन्नत मांगी हुई थी और मन्नत पूरी होने पर बुधवार की सुबह वह अपनी लड़की कल्पा और उसकी ननंद किरण के साथ अपने घर से पैदल सीसवाल मंदिर में माथा टेकने के लिए चला था। वह तीनों साउथ बायपास से होते हुए बगला रोड पर करीब 500 मी चले थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आई एक कर ने उसकी बेटी कल्पा और किरण को सीधी टक्कर मार दी।
अचानक से कार की टक्कर लगने के कारण उसकी बेटी कल्पा गाड़ी के बोनट पर गिरकर शीशे से जा टकराई और उसकी ननंद किरण गाड़ी की टक्कर लगने के कारण साइड में जा गिरी। राम सिंह ने बताया कि गाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी बेटी और उसकी रिश्तेदारी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गई।
राम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने तुरंत ही फोन पर अपने दामाद को सूचना दी। सूचना मिलते ही उसका दामाद गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने अपनी बेटी कल्पा को सर्वेश हॉस्पिटल हिसार , जबकि किरण को Sapra Hospital Hisar में इलाज के लिए दाखिल करवाया। इलाज के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इसकी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर राम सिंह के बयान पर HR 49B-00773 गाड़ी चला रही महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद राम सिंह और अशोक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं कल्पा के छोटे-छोटे तीनों मासूम बच्चे अपनी मां को याद कर रहे हैं और हर किसी से अपनी मां के बारे में पूछ रहे हैं। लेकिन इन मासूमों को कौन समझाए कि अब उनकी मां उनके पास आने वाली नहीं है।
Share this content:
Discover more from Haryana News Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Post Comment