Toll Plaza Accident : बिना टोल दिए भाग रहे कार चालक ने टोल कर्मी को मारी टक्कर, मौत

0 minutes, 10 seconds Read

Bahadurgarh Rohad Toll Plaza Accident 

 कार की टक्कर लगने से टोल कर्मी की मौत

KPS Haryana News :  

बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने टोल कर्मचारी को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतक के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार की सुबह रोहद टोल प्लाजा पर एक कार चालक से कर्मचारी द्वारा टोल मांगने पर गुस्सा हो गया। इसी बात को लेकर कार चालक ने कर्मचारी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल कर्मचारियों ने उसे संभाला और गंभीर अवस्था में उसे तुरंत रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कर्मचारी की पहचान संजय (25) के रूप में हुई है। टोल कर्मचारियों ने बताया कि संजय टोल प्लाजा की असिस्टेंट सर्विस लाइन पर मौजूद था। यहां से एक बैलेनो कार चालक बिना टोल दिए निकलने की कोशिश करने लगा।

संजय ने उसे रुकने का इशारा किया और टोल पर्ची कटवाने की कही तो कार चालक उससे कहासुनी करने लगा और गाली गलोच करने लगा। गुस्साएं कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। आसौदा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के भाई रोहित का आरोप है कि कार चालक ने फास्ट टैग नहीं लगा रखा था। टक्कर लगने के बाद संजय कार के बोनट पर जा गिरा।

काफी दूर तक संजय बोनट पर लटका रहा। जैसे ही अन्य कर्मचारियों ने कार के पीछे भागे तो कार का संतुलन बिगड़ गया। संजय रोड पर जा गिरा और कार रोड से नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसे बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये समाचार भी पढ़ें :- 

Haryana Sonipat : शराब तस्करी के मामले में सरपंच समेत 6  गिरफ्तार , 

Ratia News : पैसों के लेन-देन पर 2 पक्षों में घमासान, लड़की व महिला घायल, गाड़ी तोड़ी,

Latest Hisar Crime : 2 अवैध पिस्तौलों और 5 जिंदा कारतूसों समेत एक व्यक्ति काबू ,

Gohana News : अलग रह रही पत्नी की जमीन को धोखे से अपने नाम करवाया,

GJU Hisar : सुंदर नगर हिसार में जीजेयू के छात्रों पर हमला,

Weather Updates March 2025 : मौसम अपडेट : मार्च में होगा जेठ की गर्मी का एहसास, बार बार बनेंगे बारिश के आसार



Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KPS Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading