नारनौंद नगर पालिका के तीन वार्ड आरक्षित, ठंड में गर्माने लगा नारनौंद का चुनावी माहौल

0 minutes, 6 seconds Read

Three wards of Narnaund Nagar Palika are reserved, and election atmosphere of Narnaund is heating up in the cold

नारनौंद नगर पालिका के वार्ड एससी व एससी महिला के लिए आरक्षित

Hisar News : शनिवार को नगर निगम हिसार के मुख्य सभागार में जिला नगर आयुक्त एवं निगमायुक्त नीरज एवं प्रतिनिधि निदेशक, शहर स्थानीय निकाय हरियाणा, पंचकुला की अध्यक्षता में नगरपालिका नारनौंद के चुनाव में पिछड़ा वर्ग बी को पिछड़ा महिला के लिए वार्ड आरक्षित करने के लिए समिति की बैठक का आयोजित करके ड्रॉ निकाले गए।

  •  

नारनौंद नगर पालिका के कुल 16 वार्ड हैं। जिनमें से 3 वार्ड (वार्ड नंबर 9, वार्ड नंबर 11 व वार्ड नंबर 15) एस.सी. पहले से आरक्षित हैं। इसमें वार्ड नंबर 15 महिला एस.सी. आरक्षित हैं। इसके अलावा सभी वार्डों में जनसंख्या के आधार पर 3 वार्ड (वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 2 व वार्ड नंबर 6) बीसी.बी महिला आरक्षित चयनित किए गए।

इनमें से एक महिला बीसी. बी का ड्रॉ निकाला गया, जो वार्ड नंबर 6 निकला। इसके पश्चात जिला नगर आयुक्त एवं निगमायुक्त नीरज ने बताया कि वार्ड नंबर 1, 2, 5, 7, 8, 10, 12, 13, 14, 16 इन सभी वार्डों में से महिला आरक्षित के लिए 3 वार्डों का ड्रॉ निकाला गया।

इसमें वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 8 व वार्ड नंबर 14 को महिला के लिए आरक्षित किया गया। इसके अलावा जितने वार्ड बच गए हैं, वो सामान्य के रहेंगे। इस बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त डा. प्रदीप हुड्डा, जिला राजस्व अधिकारी कम प्रतिनिधि, उपायुक्त हिसार विजय यादव, नारनौंद के सचिव प्रदीप कुमार, नारनौंद के चेयरमैन सुबेर लोहान, वाइस चेयरमैन विनोद व बनवारी लाल मौजूद रहे।

नारनौंद के वार्डों की स्थिति

वार्ड 1.              सामान्य

वार्ड 2.              महिला

वार्ड 3.              बीसी.ए महिला

वार्ड 4.              बीसी.ए

वार्ड 5.              सामान्य

वार्ड 6.              बीसी.बी महिला

वार्ड 7.              सामान्य

वार्ड 8.              महिला

वार्ड 9.              एस.सी.

वार्ड 10.           सामान्य

वार्ड 11.           एस.सी.

वार्ड 12.           सामान्य

वार्ड 13.           सामान्य

वार्ड 14.           महिला

वार्ड 15.           एस.सी. महिला

वार्ड 16.          सामान्य

 

Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KPS Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading