---Advertisement---

पिकअप गाड़ी सवार चोर भैंस चोरी कर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---
The thief riding a pickup car escaped after stealing buffalo

हिसार के नजदीकी गांव तलवंडी राणा से पिकअप सवार अज्ञात चोर पशुबाड़े से एक भैंस को चोरी करके मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हिसार सदर थाना पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं ढ़ंढूर गांव से भी एक पशुपालक की भैंस चोरी का मामला सामने आया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के गांव तलवंडी राणा निवासी गौरव ने बताया कि उसके पशु घर के पास ही पशु बाड़े में बंधे हुए थे कि 4 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे कोई अज्ञात चोर उसकी भैंस को चोरी करके ले गए। जब भैंस नहीं मिली तो उसने आसपास काफी तलाश की। परंतु भैंस का कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद उसने पशु बाड़े के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो देखा कि एक पिकअप गाड़ी में चार लोग सवार होकर आते हैं और उसकी भैंस को चोरी कर ले जाते हैं।

पीडि़त युवक ने बताया कि जब उसने बार बार सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो देखा कि पिकअप गाड़ी के साथ साथ चोर बाइक भी लिए हुए थे। लेकिन रात होने के कारण चोरों को पहचान नहीं पाए। उसने तुरंत ही इसकी शिकायत हिसार सदर थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हिसार सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बलजीत ने बताया कि वो पशुपालक है और एक भैंस रखता है। 4 दिसंबर की रात को कमरे में बंधी हुई थी। जब सुबह उठकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और उसकी भैंस गायब मिली। जिसके बाद पता चला कि कोई अज्ञात चोर कमरे का ताला तोडक़र रात को करीब 2-3 बजे उसकी भैंस को चोरी करके ले गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की युवती लापता, दोस्त का फोन बंद, परिजनों ने जताया शक

August 28, 2026

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer