आदमपुर में भजनलाल परिवार की राह इस बार नहीं आसान, 56 सालों का रिकॉर्ड टूटने के कगार पर, थै हर बार नया निशाना लैके आ जा सै

Haryana News Today: थानै इबकै ट्रैक्टर के सामणै आलो बटन दबाणो है, थानै इबकै हाथ के सामणै आलो बटन दबाणो है, थानै इबकै कमल के फूल के सामणै आलो बटन दबाणो है… यो कै तमाशो है, थै तो रोज ही नयो निशान ले कै हलकै मै आ जाओ हो… कुछ म्हारो बी तो ख्याल करो, म्हानै बी तो 28 साल होलिया थारै कानीं देखतां… ये जनता जर्नादन है नेताजी! इसे भोली- भाली समझने की भूल मत करना, ये अपनी पर आ जाए तो घुटनों के बल भी चलाने में देर नहीं करती। ऐसा ही नजारा राजनीति में पीएचडी कहलाने वाले नेता के हलके आदमपुर में देखा जा सकता है।