Southwest Monsoon 2024 update ! दक्षिण पश्चिमी मानसून , जाने हरियाणा पंजाब सहित अन्य राज्यों में कैसी होगी मानसून की बारिश

0 minutes, 18 seconds Read

 Southwest Monsoon 2024 update in Haryana Punjab 

 हरियाणा पंजाब में इस बार मानसून कैसा रहेगा 

FB_IMG_1686370182664 Southwest Monsoon 2024 update ! दक्षिण पश्चिमी मानसून , जाने हरियाणा पंजाब सहित अन्य राज्यों में कैसी होगी मानसून की बारिश

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।

दक्षिण पश्चिमी मानसून का मौसम पूर्वानुमान का सारांश :-  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)  द्वारा आज 15 अप्रैल को प्रथम दक्षिण पश्चिमी मानसून 2024 के पहले पूर्वानुमान अनुसार अलनीनो के कमजोर पड़ने से देश में मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। 

आईएमडी ने आज जारी मानसून पूर्वानुमान में बताया कि देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून के दौरान एक जून से 30 सितंबर के बीच मानसून की बारिश का औसत 870 मिलीमीटर से ज्यादा 106 फीसदी रहने की संभावना है अर्थात इस वर्ष 2024 का मानसून सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिसमें सिर्फ 5 प्रतिशत बारिश कम या ज्यादा होने की उम्मीद बनी रहती है।  

 दक्षिण पश्चिमी मानसून में संभावित ज्यादा बारिश का मुख्य कारण अलनीनो की स्थिति धीरे-धीरे कमजोर होना है तथा ये अगस्त-सितंबर के मध्य लानीना की स्थिति अच्छी बनने की संभावना बन रही है। संभावित अच्छा मानसून रहने का एक अन्य कारण यह है कि हिंदमहासागर पर आईओडी / डाइपोल की स्थितियांअब तटस्थ हैं तथा जलवायु मॉडल पूर्वानुमान से लगता है  कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान ये ओर अधिक

सकारात्मक होने की संभावना बन रही है जिससे देश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिक मानसूनी वर्षा की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग हर वर्ष की भांति  मई 2024 के अंतिम सप्ताह में एक संशोधित दक्षिण पश्चिमी मानसून पूर्वानुमान जारी करेगा जिसमे क्षेत्रवार बारिश की संभावना के बारे में बताया जाता है।ये मानसून के पूर्वानुमान खरीफ फसलों की बिजाई तथा उनकी बढ़वार तथा अधिक पैदावार में सहायक सिद्ध होते हैं।

Daily न्यूज-Live 

डॉ मदन खीचड़

विभागाध्यक्ष

कृषि मौसम विज्ञान विभाग

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।

ये खबरें भी पढ़ें:- 
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Haryana News Today: हरियाणा में मौत के स्कूल वाहन, घर से स्कूल आने जाने तक सुरक्षित नहीं हैं आपके बच्चे, महेन्द्रगढ़ के बाद यमुनानगर में हादसा ,
घर बैठे फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कैसे करें ,  

Hisar News Today: आजाद नगर जल घर में मिला किशोर का शव, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा ,

Hisar News Today: हिसार से तीन स्कूली छात्राओं सहित एक युवती लापता, युवती के भाई को फोन कर बोला युवक चुप रहना कुछ करने की सोची तो…,

DC ने नारनौंद सड़क निर्माण को लेकर लगाई फटकार, हांसी, नारनौंद अनाज मंडी का भी किया निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर नपेंगे अधिकारी 


Share this content:


Discover more from HR Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from HR Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading