हरियाणा BJP को झटका, पूर्व मंत्री ने हुड्डा के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का दमन, भाजपा पर लगाए आरोप

0 minutes, 9 seconds Read

Shock to Haryana BJP, and former minister took over Congress’ repression under Hooda leadership , Karnal News , Karnal election news,

Haryana News Today : हरियाणा विधानसभा चुनाव कब रिजल्ट चुका है और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अब मैदान में कूद चुके हैं लेकिन भाजपा को झटके पर झटका लग रहे हैं। हिसार में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व मेयर गौतम सरदाना नहीं नेट लिए नामांकन दाखिल किया तो वहीं बरवाला विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल ने भी आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। परंतु अब सीएम सिटी करनाल से पूर्व मंत्री रहे करण देव कंबोज ने नामांकन दाखिल करने से अगले दिन भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

20240913_1523357708260864052786932 हरियाणा BJP को झटका, पूर्व मंत्री ने हुड्डा के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का दमन, भाजपा पर लगाए आरोप

करनाल में पूर्व मंत्री करण देव कंबोज पार्टी की टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे और उन्होंने अपने बागी तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। कर्ण देव कंबोज को मनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके आवास पर पहुंचे थे लेकिन उन्होंने पूरी तरह से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से हाथ तक नहीं मिला था। नामांकन भरने के अंतिम दिन के बाद वीरवार को कर्ण देव कंबोज दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए।

screenshot_2024_0913_1510288203977265961084790 हरियाणा BJP को झटका, पूर्व मंत्री ने हुड्डा के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का दमन, भाजपा पर लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसे गद्दार आदमी को पार्टी का टिकट दिया है इसके खिलाफ अनेक अपराधिक मामलेदार हैं। उन्होंने कहा कि जब पार्टी का कोई जन आधार नहीं था तो उन्होंने पार्टी को अपने साथियों के साथ मिलकर इस मुकाम तक पहुंचा लेकिन पार्टी की गलत नीतियों और गलत लोगों का दखल बढ़ाने की वजह से आज पार्टी की सेवा करने वाले सभी बड़े नेता एक-एक कर पार्टी से किनारा कर रहे हैं।

उन्होंने इंद्री विधानसभा सीट से सन 2014 में चुनाव जीता था और वह मनोहर लाल की सरकार में मंत्री बने थे लेकिन 2019 के चुनाव में उनकी इंद्री सेट को बदलकर रादौर सीट से चुनावी दंगल में उतार दिया था और वह चुनाव हार गए थे। पिछले 5 सालों से वह इंद्री और हा रादौर दोनों ही विधानसभा सीटों पर कड़ी मेहनत कर पार्टी का जनाधार बढ़ा रहे थे। परंतु इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटते हुए किसी भी जगह से टिकट नहीं दिया और उन्हें दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रास्ते पर चलने वाली पार्टी नहीं रही क्योंकि अब पार्टी में काफी गद्दार लोग घुस गए हैं और जो लोग पार्टी को सही मार्ग और दिशा दे रहे थे गद्दारों के बहकावे में आकर उन्हें दरकिनार कर दिया।

इस दौरान BJP OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से –

बलविंद्र दिमान (BJP ओबीसी जिला अध्यक्ष, जींद)
विपिन (चेयरमैन ब्लॉक समिति, रादौर)
लवलीन टुटेजा (राज्य संयुक्त सचिव, AAP)
चरण चौधरी (प्रधान सरपंच एसोसिएशन, बावल)
देवेंद्र सिंह अरनेजा (पार्षद नगर पालिका, बावल)
ऋषिपाल कंबोज (पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति, इंद्री)
रण सिंह (सरपंच, झाबुआ)
भरत सिंह बावल (BJP)
मुकेश डागर (AAP लोकसभा अध्यक्ष, गुरुग्राम) आदि पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की।

महेंद्रगढ़ सीट से बगावत करने वाले पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को पार्टी ने मना लिया हो और वह अपना नामांकन वापस लेने पर राजी हो गए हो लेकिन अब तक अन्य किसी भी नेता की तरफ से ऐसी कोई बयान बाजी नहीं आई है जिसे भाजपा से बागी होकर दोबारा भाजपा के पहले में खड़ा हो गया हो। बरवाला से भाजपा उम्मीदवार अनूप धानक का तो हलके के अधिकतर गांवों में विरोध हो रहा है। श्यामसुख और छान गांव से उन्हें ग्रामीणों ने बोलने तक नहीं दिया। भारी विरोध के चलते उकलाना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार की हालत काफी कमजोर बनती जा रही है अगर समय रहते चुनाव नहीं संभाला तो चुनाव उनके हाथों से निकल जाएगा।

Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KPS Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading