Retired Fauji Suicide : रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की आत्महत्या

0 minutes, 3 seconds Read

 

WhatsApp%20Image%202025-02-25%20at%206.25.30%20AM Retired Fauji Suicide : रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की आत्महत्या
Retired Fauji Suicide : रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की आत्महत्या 

 Retired Fauji Suicide In Bahadurgarh : सिलौठी गांव में एक रिटायर्ड फौजी ने खेत में जाकर खुद के लाइसेंसी डोगा गन से अपने सीने में गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। मृतक की पहचान 52 वर्षीय मुकेश चंद्र के तौर पर हुई है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

स्वजनों के बयान पर घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की गई है। मुकेश चंद्र सेना से रिटायर थे और फिलहाल खेतीबाड़ी करते थे। इन दिनों परिवार के साथ शहर के देवनगर में रहते थे। उनके तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़के हैं। परिवार ने बताया कि मुकेश चंद्र दो-तीन सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान थे। रात को सो नहीं पाते थे और बहकी बहकी बातें करते थे। इसके पीछे वजह क्या थी, यह पता नहीं लग पाया।

सोमवार को बाइक पर गांव के लिए निकले थे। साथ में अपनी डोगा गन भी लेकर गए थे। वहां खेतों में जाकर उन्होंने अपने सीने में गोली मार ली। जब ग्रामीणों ने उनको देखा तो घर पर सूचना दी। इसके बाद स्वजन वहां पर गए और उनको अचेत हालत में सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पुत्र मोहित के बयान दर्ज किए गए हैं। उसने बताया कि उनको किसी तरह का कोई शक नहीं है। उसके पिता ने खुद ही जान दी है।

Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KPS Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading