Site icon KPS Haryana News – हरियाणा आज के ताजा समाचार

Guest House in Bhiwani : भिवानी में गेस्ट हाउस पर छापा, चार महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले पुरुष

Raid on guest house in Bhiwani, and four women and men found in objectionable condition

Bhiwani News Today : भिवानी शहर के मिनी बाइपास स्थित एक ( guest house in Bhiwani ) में वेश्यावृत्ति का खेल चल रहा था। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने देर सायं रेड की तो चार महिलाएं व दो व्यक्ति आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार रात को जिला नागरिक अस्पताल में आरोपितों की मेडिकल जांच करवाई।

मामला शनिवार देर शाम का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिनी बाइपास के पास एक Mannat guest house में महिलाओं और लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाई जाती है। जिस पर डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस ने एक बोगस ग्राहक भेजा। बोगस ग्राहक ने गेस्ट हाउस में जाकर 500 रुपए दिए तो उसे एक महिला के साथ कमरे में भेज दिया।

बोगस ग्राहक ने कमरे में जाकर पुलिस टीम को मिस काल दी, जिसके बाद पुलिस रेड की। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेश बताया। जिसके बाद सभी कमरों की तलाशी ली गई। इस दौरान गांव लोहानी निवासी सतीश और मनजीत भी आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जांच में सामने आया कि गेस्ट हाउस संचालक ने पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा झज्जर जिला सहित शहर की एक कालोनी से महिला लेकर आया हुआ था। आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने, पारिवारिक हालत ठीक नहीं होने वाली महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे यह काम करवाया जा रहा था। मामले में आर्यन चौधरी, डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि वेश्यावृत्ति की सूचना थी। रेड सफल रही है। गेस्ट हाउस संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share this content:

Exit mobile version