Pradhanmantri Modi Ki Pahal : प्रधानमंत्री मोदी की पहल से प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा : राज्यपाल आचार्य देवव्रत

Pradhanmantri Modi ki pahal se prakrutik kheti ko milega badhava   

श्री कृष्ण वैलनेस यज्ञ, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

KPS Haryana 
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को वक्त की जरूरत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नैचुरल फॉर्मिंग के लिए देशव्यापी मिशन शुरू करने को बहुत बड़ा फैसला करार दिया है।  इससे न सिर्फ पर्यावरण बचेगा बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्राकृतिक खेती से देश के किसानों का जीवन सही मायने में अच्छा बनेगा। उन्होंने कहा कि हम जो खा रहे है वह धीमा जहर है। प्राकृतिक खेती ही हमें स्वस्थ्य रखेगी। इसी से धरती बचेगी और वह बंजर नहीं होगी।
 वे मंगलवार को माजरा भालखी  में श्री कृष्ण वैलनेस यज्ञ, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करने उपरांत बोल रहे थे। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव प्रेरणादायक व परिणामदय होते हैं। वे प्राकृतिक खेती को लेकर काफी सकारात्मक हैं। धरती मां को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी है। इसी से सभी को स्वस्थ्य बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्राकृतिक खेती के बारे में बेहद स्पष्ट विचार हैं कि हमें धरती माता को बचाना है, पर्यावरण को बचाना है, लोगों को स्वस्थ रखना है और किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग खुला रखना है।  वह हर समय किसानों की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण और इनकी जानकारी के बाद इसके महत्व को समझ रहे हैं। ऐसे किसानों की संख्या बढ़ रही है। पेस्टीसाइड और अंधाधुंध फर्टिलाइजर के इस्तेमाल से जमीन बंजर हो रही है। उसके अंदर मौजूद सूक्ष्य जीवाणु मर रहे हैं। केंचुए खत्म हो रहे हैं। केंचुआ तो किसान का सबसे बड़ा मित्र है।
राज्यपाल ने कहा कि जैविक खेती तथा प्राकृतिक खेती बिल्कुल अलग-अलग हैं। प्राकृतिक खेती में बाहर से कच्चा माल लाने की जरूरत नहीं होती, लागत लगभग नगण्य होती है और उत्पादन भी कम नहीं होता। जैविक खेती में अगर कच्चा माल बाहर से लाया जाए तो उत्पादन पूरा नहीं होता और लागत तथा मेहनत भी कम नहीं होती। मैं भारत के किसानों से अनुरोध करूंगा कि वे प्राकृतिक खेती की ओर लौटें और प्रधानमंत्री के मिशन में शामिल हों ताकि आप इस राष्ट्र तथा समाज के विकास तथा प्रगति में योगदान दे और खुद भी इसका फायदा उठाएं। रसायनिक खेती ने जमीन के अंदर के हमारे मित्र जीवाणुओं को खत्म कर दिया है। इस अवसर पर विधायक डॉ कृष्ण कुमार, डॉ वंदना पोपली जिला अध्यक्ष, डीएमसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, हिमांशु पालीवाल,  परवीन शर्मा जिला मीडिया सह प्रभारी भाजपा, कुलदीप चौहान जिला सचिव, रेखा शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment