Mygif 1737281365789

पुलिस कर्मी ने बेटे व बहू को मारी गोली, शराब पीने से रोकने पर गोली मारी, खुद फांसी पर लटका, परिजनों ने बनाई अलग कहानी

0 minutes, 5 seconds Read

Policeman shot son and daughter-in-law, shot them for stopping them from drinking alcohol

Hisar News : हिसार में एक युवक और उसकी पत्नी को अज्ञात परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली युवक के सीने से आर पार हो गई जबकि उसकी पत्नी के पीठ में गोली लगी। खून से लथपथ हालत में पति-पत्नी को गंभीर हालत में उपचार के लिए हिसार के सपरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस वारदात के बाद हिसार सिटी थाने में तैनात SPO कश्मीर सिंह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कश्मीर सिंह शराब पी रहा था तो उसके बेटे और बहू ने शराब पीने से रोका तो उसने दोनों के ऊपर गोली चला दी।

screenshot_2025_0119_152736803901348115631145 पुलिस कर्मी ने बेटे व बहू को मारी गोली, शराब पीने से रोकने पर गोली मारी, खुद फांसी पर लटका, परिजनों ने बनाई अलग कहानी
गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल कंवलप्रीत को उपचार के लिए सपरा अस्पताल हिसार में लेकर जाते हुए।

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के बीड़ बबरान निवासी कश्मीर सिंह भारतीय सेना में तैनात थे और रिटायरमेंट के बाद वह हरियाणा पुलिस में नियुक्त हो गए। उनकी नियुक्ति इन दोनों हिसार सिटी थाना में एसपीओ के पद पर है। रविवार को कश्मीर सिंह घर जाने के बाद शराब पीने लगे तो उसके 26 वर्षीय बेटे कंवलप्रीत के साथ कहा सुनी हो गई।

screenshot_2025_0119_1526337117915833858023152 पुलिस कर्मी ने बेटे व बहू को मारी गोली, शराब पीने से रोकने पर गोली मारी, खुद फांसी पर लटका, परिजनों ने बनाई अलग कहानी
गोली लगने से घायल पुलिसकर्मी कश्मीर सिंह की पुत्रवधू गुरप्रीत कौर को सपरा हॉस्पिटल में स्ट्रेचर पर लेकर जाते हुए।

बात इतनी बढ़ गई की कश्मीर सिंह गुस्से से लाल पीला हो गए और उन्होंने गुस्से में आकर अपने इकलौते बेटे कवलप्रीत के सीने में गोली मार दी। गोली उसके बेटे के सीने से आर पार हो गई। जबकि एक गोली उसके बेटे की पत्नी के पीठ में भी लगी है। गोली लगने के कारण पति पत्नी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया।


पति पत्नी को गोली लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की सहायता से गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए हिसार के सपरा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। गोली सीने में आर पार होने की वजह से कंवलप्रीत की हालत गंभीर बनी हुई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

screenshot_2025_0119_152646930509464555881615 पुलिस कर्मी ने बेटे व बहू को मारी गोली, शराब पीने से रोकने पर गोली मारी, खुद फांसी पर लटका, परिजनों ने बनाई अलग कहानी
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कंवलप्रीत  (फाइल फोटो)।

परिवार के लोगों का कहना है कि बंदूक ऊपर से नीचे जमीन पर गिर गई और नीचे गिरते बंदूक से गोली चल गई जोकि कंवलप्रीत व उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर के लग गई। परिजनों का कहना है कि कंवलप्रीत के सीने को चीरते हुए गोली उसके पीछे खड़ी उसकी पत्नी को जा लगी। यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।

खुद ने घर में लगाया फांसी का फंदा

करीब साढ़े 3 बजे पता चला कि कश्मीर सिंह ने भी घर में फांसी लगा ली। इसके बाद उसे सर्वोदय अस्पताल लाया गया है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

गांव बीड़ बबरान के सरपंच लाडी सिंह ने बताया कि फोन से रिटायरमेंट के बाद कश्मीर सिंह हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात हो गए। गोली 32 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली चली है। गोली बंदूक के ऊपर से नीचे गिरने की वजह से चल गई और कश्मीर सिंह के इकलौते बेटे कंवलप्रीत और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर को जा लगी। कंवलप्रीत की शादी करी 3 साल पहले पंजाब के सरदूलगढ़ में गुरप्रीत कौर से हुई थी और उनका 2 साल का एक बेटा भी है।

Share this content:


Discover more from HR Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from HR Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading