![]() |
Narnaund Road Accident |
नारनौंद हांसी मार्ग पर मंगलदीप फिलिंग स्टेशन के पास ( Narnaund Car and Bike Accident ) शुक्रवार की देर शाम को एक अज्ञात परिस्थितियों में गाड़ी और प्लेटिना बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने से बाइक सवार सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक हांसी नारनौंद मार्ग पर नारनौंद के मंगलदीप फिलिंग स्टेशन के पास शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे एक बाइक और गाड़ी की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक प्लेटिना है और बिल्कुल नई है। बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
![]() |
SBS School Madha ( Narnaund) |
हादसे की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंची और एंबुलेंस व राहगिरों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। इसका अपडेट मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
Share this content:
Discover more from KPS Haryana News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.