28 Hsr 01

HISAR NEWS : केजरीवाल ने किया हरियाणा की जनता का अपमान, तुरंत माफी मांगे : भाजपा

0 minutes, 3 seconds Read

Hisar News : Kejriwal insulted the people of Haryana, he should apologize immediately: BJP


केजरीवाल की यमुना पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने किया रोष प्रदर्शन, पुतला फूंका


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर यमुना के जल को दूषित किए जाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा की जनता से माफी मांगे, अन्यथा प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।


भाजपा ने जिला अध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व में सिरसा रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। गुस्साए भाजपाइयों ने इन दोनों नेताओं का पुतला भी फूंका और इनको जमकर कोसा।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब हरियाणा में आते हैं तो खुद को हरियाणा का बेटा बताते हैं लेकिन शर्म की बात है कि उन्होंने हरियाणा की जनता पर यमुना को दूषित व प्रदूषित करने का आरोप लगाकर अपने प्रदेश की जनता को भी नहीं बख्शा। अपने इस आरोप के लिए अरविंद केजरीवाल को हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा व दिल्ली की जनता के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बड़े से बड़ा संघर्ष करने से गुरेज नहीं करेगी।


मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, रणधीर सिंह धीरू, डॉ. वैभव बिदानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संदीप आजाद, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा, सह मीडिया प्रभारी राजकुमार, सरोज सिहाग, अनिल सैनी, रतन सैनी, रामचंद्र गुप्ता, सुधीर पांचाल, डॉक्टर दिव्या सेठी, मंडल अध्यक्ष राहुल सैनी, संजय सेहरा, सुशील बुड़ाकिया, अंबिका प्रसाद, सतीश मेहता, जोगिंदर शर्मा, सुभाष शर्मा, डॉ. रमेश आर्य, रंजीव राजपाल, जितेंद्र यादव, विनोद तोषावड़, शंकर गोस्वामी, पूर्व पार्षद उमेद खन्ना, पंकज दीवान व शाहिद सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रोज़ प्रकट किया।

Share this content:


Discover more from Haryana News Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Haryana News Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading