![]() |
Julana Jind Women Missing |
जींद जिले के जुलाना कस्बे की एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता का अपने पति के साथ मनमुटाव चल रहा था और वो पिछले 6 महीने से अपने मायके जुलाना आई हुई थी कि अज्ञात परिस्थितियों ( Julana Jind Women Missing ) में लापता हो गई। लापता विवाहिता दो बच्चों की मां है और चार दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जुलाना थाना पुलिस ने विवाहिता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में सौरभ ने बताया कि वो हिन्दू सीनियर सैकेण्डरी स्कूल जुलाना के पास का रहने वाला है। करीब आठ साल पहले उसकी 26 वर्षीय बहन सविता की शादी जींद जिले के गांव डूमरखां के रहने वाले रोहित के साथ की थी। शादी के बाद उसकी बहन ने दो बच्चों को जन्म दिया। जिनमें एक लडक़ा व एक लडक़ी है।
युवक ने पुलिस को बताया कि करीब छ: महीने पहले उसकी बहन सविता और बहनोई रोहिता का किसी बात को लेकर आपस में मनमुटाव हो गया। जिसके बाद उसकी बहन जुलाना में उसके घर मायके में रहने लगी। 12 फरवरी की रात को उसकी बहन बिना बताए कहीं पर चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी चार दिन बाद उसकी बहन का कोई सुराग नहीं लगा। जुलाना थाना पुलिस ने पीडि़त युवक सौरभ की शिकायत पर कारवाई करते हुए मामला दर्ज करके उसकी बहन की तलाश शुरू कर दी है।
Share this content:
Discover more from KPS Haryana News - हरियाणा आज के ताजा समाचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.