हिसार, 14 फरवरी।
स्वास्थ्य सखी अभियान के तहत आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अग्रोहा में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में लगाया गया।
वक्ताओं ने कैंप में छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। महिलाओं व छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयोग के बाद सेनेटरी नैपकिन को खुले में नहीं फेंकना चाहिए, बल्कि इसे किसी पेपर में लपेट कर डिस्पोज ऑफ करना चाहिए। कैंप का आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण व एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जागरूकता कैंप के दौरान एमडीडी ऑफ इंडिया कैंप के द्वारा छात्राओं को नैपकिन भी वितरित किए गए। कैंप के दौरान छात्राओं को राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया गया।
एचएसडीसी प्रथम इंटर क्रिकेट प्रतियोगिता 15 फरवरी को
हिसार, 14 फरवरी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में 15 फरवरी को एचएसडीसी प्रथम इंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा द्वारा किया जाएगा।
हिसार, 14 फरवरी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में 15 फरवरी को एचएसडीसी प्रथम इंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा द्वारा किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा बीज विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जयबीर सिंह ने बताया कि एचएसडीसी प्रथम इंटर क्रिकेट प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। प्रतियोगिता में एसडीसी के सभी यूनिट हिसार, सिरसा, भिवानी, टोहाना, पंचकूला, पटौदी तथा उमरी से ऑफिस कर्मचारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से शारीरिक, मानसिक विकास तो होगा ही साथ ही आत्मबल भी बढ़ेगा।
Share this content:
Discover more from KPS Haryana News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.