Hisar sarpanch murder news :
शाम 7:30 बजे वारदात : शादी से घर लौट रहा था संजय दूहन, हमलावरों ने घेरकर सात गोलियां मारी
![]() |
मौके पर मौजूद लोग जानकारी लेते हुए। |
हरियाणा न्यूज, हांसी : कंवारी गांव के सरपंच संजय दूहन उर्फ नर सिंह (43) की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव में ही शाम साढ़े सात बजे अंजाम दिया गया। सरपंच संजय दूहन एसोसिएशन के जिला प्रधान भी थे। पुलिस के अनुसार, संजय नारनौंद के गांव खेड़ी से शादी में शामिल होने के बाद अपनी क्रेटा गाड़ी से घर लौट रहे थे। हमलावरों ने उसे घेर कर गोलियां बरसा दीं। संजय के पेट, छाती, कंधों के पास व सिर के नजदीक गोलियां लगीं। गाड़ी रोकने के लिए हमलावरों ने कार के टायर पर भी गोलियां मारीं।
![]() |
सरपंच की हत्या के बाद जानकारी जुटाते हुए पुलिस। |
वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पता चलते ही संजय का भाई बलवंत व उनके परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। संजय को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तनाव का माहौल देखते हुए गांव व अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है। सूचना मिलने पर हांसी के विधायक विनोद भ्याणा भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सरपंच की हत्या रंजिश में की गई है। उन्होंने कहा कि संजय लगातार सुरक्षा मांग रहे थे, लेकिन उनको सुरक्षा नहीं मिली। सुरक्षा क्यों नहीं दी गई, इसकी जांच करवाई जाएगी। संजय को पहले 120बी की धारा में फंसाने का प्रयास किया गया था। संजय दूहन पर मार्च 2023 में घर पर भी हमला हुआ था। तब पूर्व सरपंच महावीर के बेटे व समर्थकों पर हमले का आरोप लगा था। इस मामले में क्रास केस दर्ज हुआ था। पूर्व सरपंच महावीर के बेटे बेटे कर्ण सिंह पर छह गोलियां मारी थी। इस मामले में संजय का बेटा पुनीत जेल में बंद है।
पूर्व सरपंच से विवाद
सरपंच के चुनाव को लेकर हुई रंजिश में पिछले वर्ष 9 मार्च 2023 को पूर्व सरपंच के बेटे पर हमला हुआ था। उसमें संजय व उनके परिवार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। संजय के घर पर भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की थी। संजय जान का खतरा बताते हुए हांसी एसपी से सुरक्षा की मांग कर रहा था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी।
20 वर्ष पहले पूर्व सरपंच की हुई थी हत्या :
करीब 20 वर्ष पहले कंवारी के पूर्व सरपंच महावीर की हत्या कर दी गई थी। उस दौरान आटो मार्केट के नजदीक ही महावीर को गोलियां मारी गई थी। उस दौरान गैंगवार में हत्या की बात सामने आई थी।
जहां पूर्व सरपंच के बेटे को मारी थी गोलियां, वहीं हुई हत्या गत वर्ष जहां पूर्व सरपंच महावीर के बेटे करण पर छह गोलियां चलाई गई थीं, उसी स्थान पर संजय की हत्या की गई है। यहां पर नजदीक ही पूर्व सरपंच महावीर का घर है। पुलिस महावीर के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
गाड़ी का शीशा टूटा मिला
संजय दूहन की क्रेटा गाड़ी के ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ मिला है। शीशे के टुकड़े ड्राइवर की सीट पर व साथ वाली सीट पर पड़े मिले है। साथ ही ड्राइवर की साथ वाली सीट पर खून फैला हुआ मिला है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ड्राइवर साइड से संजय पर गोलियां चलाई गई है। संजय के दो बेटे है, जिनमें बेटा पुनीत जेल में बंद है। वहीं दूसरा बेटा एयरफोर्स में कार्यरत है।
पुलिस कई एंगल से कर रही मामले की जांच
पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच में जुटी है। चुनावी रंजिश सहित संजय के पहले के झगड़ों से भी जोड़कर देख रही है। मामले में हांसी की थाना व सीआइए टीमें जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। निजी अस्पताल से देर रात शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान मौके पर डीएसपी रविंद्र सिंह सांगवान मौके पर पहुंचे और स्वजनों से मामले की जानकारी ली।
पिछले साल फाग के दिन भी हुआ था हमला
कंवारी गांव के सरपंच संजय दूहन पर वर्ष 2023 में भी हमला हुआ था। उस समय फाग के दिन संजय के घर में तोड़फोड़ व लूटपाट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 9 महिलाओं सहित 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सरपंच संजय उर्फ नरसिंह की पत्नी राजपति की शिकायत पर केस दर्ज किया था। वहीं फाग के दिन ही कंवारी गांव के पूर्व सरपंच महावीर के बेटे करण पाल पर गोलियां चलाई गई थी। गोली चलाने का आरोप सरपंच संजय के बेटे पुनीत पर लगा था। पुलिस ने संजय दूहन और उसके बेटे पुनीत के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
5 चुनावी रंजिश के एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। शूटरों की पहचान नहीं हो पाई है। सीआइए टीमें लगी हुई है। सरपंच को पहले सुरक्षा दी गई थी। रिव्यू के बाद ही वापिस ली गई थी। सरपंच पर इस तरह से हमला हो सकता है, इस तरह के कोई इनपुट नहीं थे।
मकसूद अहमद, एसपी, हांसी।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
शादी में डीजे पर बवाल, दुल्हा-दुल्हन पक्ष आपस में भिड़े, बिना दुल्हन के बैरंग लौटा दुल्हा
मिट्टी 90 रुपए की और चालान 4 लाख रुपए से ज्यादा का
Latest News Haryana : प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की मौत, बच्चे को भी नहीं बचा पाए डॉक्टर
Barwala News : छात्र पर सुए से वार, एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज !
Latest News Haryana : हरियाणा में आसमान से बरसी आफत, पानी से ज्यादा गिरे ओले,
नारनौंद क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद
Share this content:
Discover more from KPS Haryana News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.