---Advertisement---

Hisar News : हिसार कोर्ट में आए युवक पर चाकू से हमला; विधायक की कोठी में घुसा खून से लथपथ युवक

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News: youth who came to Hisar court was attacked with knife, and youth covered in blood entered the MLA’s bungalow

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खून से लथपथ युवक विधायक के आवास में घुसा, अदालत से पेशी से घर जाते समय चाकू से हमला

Latest Hisar News :  हिसार में खून से लथपथ एक युवक विधायक के आवास में घुसा तो उसकी जान बच गई। चाकुओं के हमले से घायल युवक का पीछा कर रहे हमलावर विधायक की कोठी के बाहर इंतजार करते रहे। लेकिन विधायक की कोठी पर मौजूद लोगों को देखकर हमलावर युवक भाग गए। विधायक के आवास पर मौजूद लोगों ने युवक की जान बचाई और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।


मिली जानकारी अनुसार शहर के पुल तेलियान निवासी सचिन अदालत से किसी मामले में पेशी भुगत कर आ रहा था। इसी दौरान उसके पीछे पांच युवक आए और चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में घायल सचिन जान बचाकर पास ही नलवा से विधायक रणधीर पनिहार की कोठी में घुस गया। वहां मौजूद लोगों की भीड़ देख हमलावर बाहर ही ठिठक गए। लोगों को देख हमलावर युवक मौके से फरार हो गए।  सूचना दिए जाने के बाद पुलिस विधायक पनिहार की कोठी पर पहुंची और घायल युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।


घायल सचिन ने बताया कि वह स्कूटी पर हिसार कोर्ट में किसी मामले को लेकर सुनवाई पर गया था। कोर्ट पेशी के बाद वह कैमरी रोड़ होते हुए घर जा रहा था। पीली कोठी के पास पहुंचा तो उसको 5-6 युवकों ने घेर लिया। उस पर चाकू व तेजधार हथियार से वार करने शुरू कर दिए। इस हमले के दौरान उसकी स्कूटी गिर गई और सचिन घायल हो गया। इसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए घायल हालत में भाग लिया।

युवक खून से लथपथ करीब 200 मीटर की दूरी पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार की कोठी में घुस गया। उस समय कोठी में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। हमलावर लोगों को देख कर मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि युवक पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल बना रहा। घटना स्थल से कुछ दूरी पर पीएलए पुलिस चौकी भी है।

Hisar News latest Hisar News Today youth covered in blood entered the MLA's bungalow youth who came to Hisar court was attacked with knife एमएलए रणधीर पनिहार की कोठी में घुसा खून से लथपथ हालत में युवक कैमरी रोड़ की घटना कैमरी रोड़ पर युवक पर हमला कोर्ट में पैशी पर आए युवक पर हमला कोर्ट में पैसी पर आए युवक पर हमला खून से लथपथ युवक विधायक के आवास में घुसा नलवा विधायक की कोठी में घुसा खून से लथपथ युवक पीली कोठी हिसार विधायक की कोठी में घुसा खून से लथपथ युवक हरियाणा में खून से लथपथ युवक विधायक की कोठी में घुसा हिसार के सेक्टर 15 में युवक पर चाकू से हमला हिसार कोर्ट में आए युवक पर चाकू से हमला हिसार में युवक को चाकू से गोदा हिसार में युवक पर चाकू से वार हिसार में युवक पर चाकू से हमला हिसार में स्कूटी सवार पर हमला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer