Site icon KPS Haryana News

HISAR NEWS TODAY : आबकारी विभाग ने हिसार में मारे ताबड़तोड़ छापे

Hisar News Today: Excise department conducted raids in Hisar

अवैध ठिकानों व बिना परमिट शराब बेचने वालों पर कार्रवाई हुई, दो गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने वालों शिकंजा कसते हुए शहर के कई जगहों पर कार्रवाई की है। शहर के राजगढ़ रोड स्थित आजाद नगर थाने में एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर एक्साइज डिपार्टमेंट ने रेड की है। सहायक एक्साइज एंड टैक्स ऑफिसर सुमन के नेतृत्व में कैमरी गांव और उमेद विहार में रेड की गई।

इस दौरान कैमरी गांव में अवैध अहाता चलाते विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उमेद विहार में बिना परमिट शराब बेचते विजय को पकड़ा है। आबकारी अधिकारी सुमन की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से देसी शराब बरामद की है जिसे एक्साइज डिपार्टमेंट ने अपने कब्जे में ले लिया है।

आबकारी अधिकारी सुमन ने बताया कि विभाग को कई दिनों से अवैध खराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थी जिस पर यह कार्रवाई की गई। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। दो अलग-अलग रेड में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में व्यक्ति के घर पर 12 बोतल मस्ती माल्टा, 1 पव्वे देसी मार्का मस्ती माल्टा व 22 बोतल शाही देसी मार्का पाई गई। अहाता में मौजूद 7 आदमी दिनेश कुमार, बिटू, संजय, राजू, संदीप, सत्यवान और रमेश कुमार हैं। पुलिस ने अवैध अहाता संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बाकि व्यक्तियों को चेतावनी दी गई है।

घर में ही खोल डाला अवैध अहाता

कैमरी गांव में सुरभी आर्ट फिल्म सीटी के साथ वाली जगह पर रेड की गई। इस दौरान कैमरी निवासी विनोद को अवैध अहाता पर शराब पिलाते हुए पाया गया। शराब पीने वाले कुल 7 व्यक्ति थे। मौके पर 6 बोतल देसी मार्का मस्ती माल्टा व एक बोतल देसी मार्का शाही बरामद की गई।

घर में अवैध शराब रखकर बेच रहा था
शहर में कैमरी रोड स्थित विजय चिकन कार्नर गली न. 4 उमेद विहार कॉलोनी में रात साढ़े 8 बजे आबकारी विभाग ने रेड की। रेड के दौरान देसी मार्का मस्ती माल्टा की 8 बोतल, 10 अध्धे देसी मार्का मस्ती माल्टा, 2 अध्धे शाही देसी मार्का व 2 बोतल फोजी नंबर 1 की बरामद की गई। मौके पर एक व्यक्ति पाया गया जिसने अपना विजय पुत्र चतर सिंह वासी बताया। घर में अवैध शराब रखकर बेचने पर आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

 

Google News

Share this content:

Exit mobile version