HISAR NEWS : बेसहारा पशु पकड़ने के दौरान हाथापाई और धमकी देने के मामले में जतिन गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

Hisar News : Jatin arrested for scuffle and threatening while catching stray animals

 

हरियाणा के हिसार‌ शहर में पशुपालक दिन के समय अपने पशुओं को बेसहारा छोड़ देते हैं जिसके कारण यह पशु सारा दिन सड़कों पर घूमते रहते हैं और इनकी वजह से हादसे से भी होते रहते हैं। नगर निगम हिसार दोबारा बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान जब कर्मचारी सड़कों से बेसहारा पशुओं को पकड़ रहे थे तो एक युवक ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए गाली गलौज की थी। एचटीएम थाना पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

 

नगर निगम टीम के साथ हाथापाई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग:
नगर निगम की बेसहारा पशु पकड़ो टीम जब अभियान चला रही थी, तभी आरोपियों ने टीम पर हमला किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ हाथापाई की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा, आरोपियों ने टीम द्वारा पकड़े गए बेसहारा पशुओं को छुड़ाने का भी प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीसरी आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पहले दो आरोपियों की गिरफ्तारी:
इस मामले में पुलिस ने पहले भी दो आरोपित राज कुमार और रोहित को गिरफ्तार कर चुकी है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। कर्मचारियों की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने 18 नवंबर को मामला दर्ज किया था।

तीसरे आरोपी जतिन की गिरफ्तारी:
पुलिस ने तीसरे आरोपी जतिन, जो मोरी गेट का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
थाना HTM में इस घटना को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोपितों पर हाथापाई, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग व धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं के  तहत मामला केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी

बेसहारा पशु पकड़ो अभियान पर असर:
इस घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। क्योंकि पशु पकड़ने के दौरान उनके साथ अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं और कर्मचारी अपने आप को असहाय महसूस करते हैं। बेसहारा पशु पकड़ो अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की जा रही है।

पुलिस का संदेश:
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने या उन्हें धमकाने का अधिकार नहीं है।

भविष्य में कड़ी सुरक्षा के निर्देश:
नगर निगम के कर्मचारियों और पुलिस ने इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में ऐसे अभियानों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KPS Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading