Hisar crime news: Four arrested in case of snatching Mangalsutra and Tabiji
![]() |
प्रतिकात्मक फोटो |
हरियाणा न्यूज टूडे , सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर: पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए बालशमंद चौकी पुलिस ने गांव बालशमंद में एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने के मामले में दो आरोपियों प्रेम नगर हांसी निवासी कार्तिक और शिवम को गिरफ्तार किया गया है।
Top 5 best school in Hisar |
एएसआई सज्जन ने बताया कि गांव बालशमंद निवासी एक महिला ने चौकी में शिकायत दी कि वह 11 मार्च की शाम को बालशमंद सरसाना रोड पर अपने प्लॉट में गोबर डालने जा रही थी कि एक लड़का उसके पास आया और उसका मंगलसूत्र छीन कर भाग गया। दूसरा लड़का मोटरसाइकिल लेकर सड़क पर खड़ा था। दो मोटरसाइकिल पर सवार हो सरसाणा की तरफ भाग गए। पुलिस ने महिला को शिकायत पर थाना सदर में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले भी छीना झपटी की वारदातो में शामिल रहे है। जिनके बारे हिसार और राजस्थान में अभियोग अंकित है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सोने की तबीजी छीनने के मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर , तीन तबीजी बरामद
हरियाणा न्यूज टूडे , सुनील कोहाड़ ।
हिसार : मंगाली चौकी पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की तबीजी छीनने के मामले में दो आरोपियों मॉडल टाउन निवासी अरुण उर्फ काकू और रितेश उर्फ हितेश को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों द्वारा अलग अलग जगह पर महिलाओं के गले से छीनी गई तीन तबीजी बरामद की है।
चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी ने 27 अक्टूबर 2023 को गांव मंगाली सुर्तिया के खेतो में एक महिला पर चाकू से वार कर तबीजी छीनी थी। इससे पहले इन्होंने 8 अक्टूबर 2023 को गांव बांड्या रगड़ान में एक महिला के गले से तबीजी छीनी थी। इनके वारदातो के अलावा इन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार हो 13 अक्टूबर 2023 को गांव स्याहवड़ा से भी एक महिला की तबीजी छीनी थी। जिनके बारे में संबधित महिलाओं की शिकायत पर थाना आजाद नगर में अभियोग अंकित किए गए।
चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी उपरोक्त आरोपियों चोरी और छीना झपटी के अनेक अभियोग अंकित हैं। आरोपी खेतों या सड़क पर पैदल जाने वाली महिलाओं की तबीजी छीनने की वारदाते करते हैं। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से तीन तबीजी बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,