---Advertisement---

HBN News: 2 अवैध पिस्तौल व 7 कारतूसों सहित दो गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

HBN News: Two arrested with 2 illegal pistols and 7 cartridges

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार सीआईए पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे के रायपुर चौंक के पास दो लोगों को दो अवैध पिस्तौल व कारतूसों सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। ‌



                   ASI मांगेराम ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान रायपुर चौक, दिल्ली रोड हिसार पर अवैध हथियारों सहित दो व्यक्तियों के मौजूद होने के बारे में सूचना मिली। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के रायपुर चौक पहुंची तो वहां दो युवक खड़े दिखाई दिए। जो पुलिस टीम को देख अचानक तेजी से रायपुर की तरफ जाने लगे। जिन्हें काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम लाडवा निवासी सुभाष उर्फ सूबा और मीरपुर निवासी सन्नी उर्फ गान्धी बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर सुभाष उर्फ सूबा के कब्जे से एक लोडेड अवैध पिस्तौल .32 बोर मिला, जिसे खाली करने पर उसमें से 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

जबकि दूसरे व्यक्ति सन्नी उर्फ गांधी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद हुआ। जिसे खाली करने पर उसकी मैगजीन से 3 जिदां कारतूस बरामद हुए। बरामद 2 अवैध पिस्तौल, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस को पुलिस ने कब्जे में लेकर उक्त दोनों के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Hisar News: हिसार में पत्नी का हत्यारा पति चार महीने बाद गिरफ्तार, हरिद्वार, उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर रहा

August 27, 2026

Hisar News Today: तलवंडी रुक्का हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार, प्रेम विवाह की रंजिश में मर्डर

August 27, 2026

Latest News Hisar: हिसार में SBI Bank मैनेजर की संदिग्ध मौत, पातन माइनर में मिला शव, जाने पूरा मामला

August 27, 2026

Hisar City News: हिसार शहर से बच्चा लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, पुलिस ने एक घंटे में तलाशा

August 26, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

हरियाणा में अपराधी बेखौफ? आप नेता ने साधा निशाना, CM पर पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के दावे का आरोप

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer