---Advertisement---

HBN News : दो सगी बहनों से दुष्कर्म, चाचा व‌ एक अन्य ने होटल में किया रेप

Follow Us
---Advertisement---

Haryana kaithal Two real sisters were raped, uncle and another person raped them in hotel

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

HBN News : हरियाणा के कैथल में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिर इस दोनों बहनों के साथ पड़ोस में रहने वाले उनके चाचा और उसके एक रिश्तेदार ने एक होटल में ले जाकर किया। कैथल महिला थाना पुलिस ने दोनों पीड़ित बहनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

कैथल महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की रहने वाली 2 सगी बहनों ने बताया कि अक्टूबर 2024 में पड़ोस में रहने वाला जो कि उनके रिश्ते में चाचा लगता है घूमाने के बहाने कैथल के करनाल रोड स्थित एक होटल में ले गया जहां पर उसका एक रिश्तेदार भी मौजूद था। वह बता रहा था कि वह उसके मामा का लड़का है। होटल में पिलाने के लिए उन्होंने कोल्ड ड्रिंक के लिए और उसमें नशीला पदार्थ पिलाकर अलग-अलग कमरों में उनके साथ रेप किया। नशीला पदार्थ पीने के कारण वह दोनों बहने दे बेसुध हो गई थी और उन्हें कुछ मालूम नहीं चला। जब उन्होंने होश आया तो दोनों ने उन्हें धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह जान से मार देंगे।

पीड़ित दोनों युवतियों ने बताया कि उन दोनों की उम्र 19 और 22 साल है। एक बार उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित लगातार उन्हें प्रताड़ित करने के लिए बार-बार रेप करते रहे। जब भी वह मना करते तो वह उन्हें धमकी देते और उसके बाद फिर से उनके साथ उनकी मर्जी के खिलाफ गलत काम करते। आखिरकार उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने पूरी घटना अपने परिजनों को बता दी। जैसे ही इसके बारे में उनके परिजनों को पता चला तो वह दोनों लड़कियों को लेकर कैथल महिला थाना पुलिस पहुंचे और मामले की दोनों बहनों ने लिखित में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में कैथल महिला थाना प्रभारी बीना से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि एक गांव के रहने वाली 2 सगी बहनों ने दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर उनके पड़ोसी चाचा व उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer