---Advertisement---

Mudra Loan : मुद्रा लोन के नाम पर लगाया चूना, बैंक ऑफ इंडिया जींद को लगाया 10 लाख का चूना

Follow Us
---Advertisement---

Fraud in the name of Mudra loan, Bank of India Jind was cheated of Rs 10 lakh

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Jind News : जींद शहर के गांधीनगर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में 2 लोगों ने Fraud in the name of Mudra loan मिलीभगत करके बैंक को 10 लाख रुपए का चूना लगाने का काम किया है। शहर थाना पुलिस जींद ने आरोपितों के खिलाफ बैंक मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां गांधी नगर स्थित Bank of India Jind के शाखा प्रबंधक विशाल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सत्यवान (फायर ब्रिगेड मार्कीट) और कुलदीप वासी नजदीक सोमनाथ मंदिर जींद ने मिलीभगत करके 9 लाख 90 हजार रुपए का सरकार द्वारा प्रायोजित लोन स्कीम का गलत तरीके से फायदा उठाकर पैसे हड़प लिए। बैंक के अनुसार 28 सितम्बर, 2023 को सत्यवान ने बैंक ऑफ इंडिया में सरकार द्वारा प्रायोजित लोन स्कीम एम.एस.एम.ई. मुद्रा लोन के लिए आवेदन दिया। इसमें उसने कुलदीप से मशीन और पेपर खरीदने‌ का आवेदन किया था। बैंक ने सत्यवान का आवेदन स्वीकार कर लिया। ( Latest News in JInd

सत्यवान ने कुलदीप से कोटेशन बनवाकर बैंक में कागजात जमा करवा दिए। इसके बाद बैंक द्वारा सत्यवान का 9 लाख 90 हजार रुपए का लोन पास किया।

बैंक ने कुलदीप के खाते में 12 और 17 अक्तूबर, 2023 को राशि डाल दी। उसके बाद बैंक द्वारा सत्यवान को मशीनरी खरीदने का बिल देने बारे कहा किन्तु वह आनाकानी करता रहा। बैंक ने 20 जनवरी, 2024 और 28 मार्च को पत्र जारी किए गए किन्तु उसके बाद भी सत्यवान द्वारा मशीनरी खरीद के बिल बैंक में जमा नहीं करवाए गए। ( Jind Fraud News in Hindi )

बैंक द्वारा बिल जमा करवाने या लोन की राशि का भुगतान करने बारे कहा गया तो उसने बैंक के खिलाफ थाने में ही शिकायत दी जिससे बैंक को दोनों की मिलीभगत की जानकारी सामने आई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Jind News: फूफा ने बनाया प्रॉपर्टी में सांझेदार, साले के लड़के ने किया प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास

July 22, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

नारनौंद में चोरों ने मकान में लगाई सेंध, नगदी व जेवरात चोरी, PM मोदी की रैली में गई थी महिला

July 18, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer