---Advertisement---

नारनौंद में बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Electricity employees opened front against SDO in Narnaund

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मांगो का समाधान न होने पर sdo नारनौंद के खिलाफ किया कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन

Haryana News Today : ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट नारनौंद की पहले दिन धरना प्रदर्शन बिजली निगम के प्रांगण में की। जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान रामदिया शर्मा ने की तथा संचालन सब यूनिट सचिव सत्यवान रंगा ने किया।
पहले दिन के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सब यूनिट प्रधान रामदिया शर्मा व संदीप जांगड़ा ने संयुक्त रूप से बताया की SDO नारनौंद कर्मचारियों की जायज मांगों को न मानकर बड़े आंदोलन करने पर बिजली कर्मचारियों को मजबूर न करे।

उनका कहना है की निगम मैनेजमेंट हठधर्मिता पर अड़े हुए है गेहूं की बिजाई को देखते हुए न तो कर्मचारियों की एडजस्टमेंट कर रहे , न ही समान की व्यवस्था समय पर कर रहे , न ही सुरक्षा उपकरणों का प्रबंध, न ही बिल्डिंग की व्यवस्था ओर न ही नए बिजली घरों का निर्माण कर रहे । किसानों को पूरी वोल्टेज भी नहीं मिल रही है वोल्टेज कम होने के कारण ट्रांसफार्मर जल रहे है और किसानों मै रोष है क्योंकि उनकी फसल खराब हो रही है इन बातों की ओर SDO नारनौंद व निगम मैनेजमेंट का कोई ध्यान नहीं है ।

SDO नारनौंद व निगम मैनेजमेंट के खिलाफ जबरदस्त नारे लगा कर विरोध जताया। पहले दिन के विरोध प्रदर्शन में यूनिट की तरफ से कुलदीप राखी , राजेश पेटवार व संदीप जांगड़ा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस विरोध गेट मीटिंग को मनीष जांगड़ा, सतीश सिंधु, नरेश कुमार, लवकुश शर्मा व तमाम कर्मचारियों ने भाग लिया और निगम मैनेजमेंट की हठधर्मिता को देखते हुए कड़े शब्दों में निंदा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer