हरियाणा की नई राजधानी बीच में बनाने की मांग : महम में होगी बड़ी रैली

0 minutes, 6 seconds Read

Demand to build new capital of Haryana in the middle: Big rally to be held in Meham

नई राजधानी हरियाणा के बीच में बनाने को 23 फरवरी को महम में होगी बड़ी रैली – रणदीप लोहचब                                                                     

Narnaund News : हरियाणा प्रदेश की नई राजधानी तथा अलग हाईकोर्ट हरियाणा के बीच में बनाने को लेकर 23 फरवरी को महम में बड़ी रैली करके सरकार को आगाह करना होगा ताकि बीच में पढ़ने वाले शहरों का भी विकास ही सके। उक्त शब्द स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक रणदीप लोहचब ने कस्बे के बार एसोसिएशन में कहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अस्तित्व में आने के 58 वर्ष बाद भी हम अपनी नई राजधानी तथा अलग हाईकोर्ट से वंचित है। इस समय प्रदेश सरकार की योजना चंडीगढ़ में पंचकूला सीमा के पास नया हरियाणा विधानसभा भवन बनाने की है।

 उन्होंने कहा कि आगामी 2029 की नई विधानसभा की बढ़ी हुई सीटों के लिए एक बड़ा नया हरियाणा विधानसभा का भवन चंडीगढ़ में बनाया जाना दर्शाता है कि वर्तमान सरकार तथा विपक्ष की प्रदेश के बीच में नई राजधानी तथा अलग हाई कोर्ट बनाने में कोई रुचि नहीं है। इनकी सोच है कि समय बीतने के बाद कभी नई राजधानी बने तो वह पंचकूला में ही बने, पंचकूला में कई विभागों के मुख्य कार्यालय पिछले दो दशकों से बन रहे हैं। संकेत स्पष्ट है यदि नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में बनेगा तो भविष्य में प्रदेश की राजधानी कभी भी हरियाणा के बीच नहीं बनेगी। यह प्रदेश की जनता तथा भावी पीढ़ियों के लिए कभी ना भरने वाला घाव होगा।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा से अलग थलग़ दूरदराज कोने में स्थित है। जहां दक्षिण पश्चिम हरियाणा से आने जाने में 800 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। वर्तमान परिस्थिति में समय की मांग है कि नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में न बनाकर हरियाणा के बीच बनाया जाए, दिल्ली से परे, उतर दक्षिण से समान दूरी पर हिसार महम,जींद भिवानी के बीच सर्वे करवाकर उपयुक्त स्थान पर बनाया जाए। यहीं पर प्रदेश की अलग हाई कोर्ट का निर्माण हो। इस स्थान पर एक आधुनिक सुविधा संपन्न वर्ल्ड क्लास का श्रेष्ठ सुंदर शहर बसाया जाए।

उन्होंने कहा कि  प्रदेशहित, लोकहित,भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य,सुविधा,समान विकास ,युवाओं को रोजगार, मान सम्मान, नागरिक स्वाभिमान के लिए जनभावनाओं के अनुरूप न्यायपक्ष इस मुद्दे पर स्वाभिमान आंदोलन चला रहा है। इसके लिए आगामी बैठक 23 फरवरी को महम के ऐतिहासिक चबूतरा मैदान पर प्रदेश स्तरीय स्वाभिमान रैली करने का निर्णय लिया गया। यह रैली मुद्दे पर जनमत होगी। इसलिए विचार, मुद्दे से सहमत सभी नागरिक एक दिन घर का काम छोड़कर 23 फरवरी को महम पहुंचे।इस अवसर पर कृष्ण काजल, सुनील पनिहार, संजय इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KPS Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading