Verification: eefe237ed2c24d7f

CM Nayab Saini Gave Gift : जाट शिक्षक्ष संस्थान को सीएम नायब सैनी ने दिया तौहफा

0 minutes, 5 seconds Read

CM Nayab Saini gave gift to Jat Shikshan Sansthan

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संस्था की सभी मांगें पूरी करेंगे, 2025 तक नई शिक्षा नीति लागू करने का ऐलान
Haryana News Today : हिसार में जाट शिक्षण संस्थान का शताब्दी समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी संस्थान को मालामाल कर गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 21 साल बाद कोई मुख्यमंत्री जाट शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचने का इतिहास रच दिया।  


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जाट शिक्षण संस्थान को 31 लाख रुपए, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने 21 लाख और कैबीनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विदेशों में पढऩे के लिए कॉलेज में ही पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। विदेश में भी रोजगार दिलवा रहे हैं। खेलों में हरियाणा के युवाओं ने कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। पीएम की खेल नीति के कारण देश आगे बढ़ रहा है। 2030 तक हरियाणा का युवा हुनरमंद करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि संस्था की जो भी मांगें हैं, सभी को पूरा किया जाएगा। जाट शिक्षण संस्था जो कोर्स खोलना चाहती है, वह भी पूरा करेंगे। हम हरियाणा में नई शिक्षा नीति 2025 तक लागू कर देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बनाएंगे। हरियाणा में 2 लाख युवाओं को पक्की नौकरी देंगे।


कार्यक्रम में संस्थान के प्रधान दिलबाग पूनिया ने नायब सैनी का पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज गौरवपूर्ण दिन है। 100 साल संस्थान के पूरे हो चुके हैं। छाजू राम की 159 जयंती पर बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि सेठ छाजू राम ने दिल खोलकर दान दिया। हिंदू विश्वविद्यालय बनारस, गुरुकुल कांगड़ी व हिसार और रोहतक के शिक्षण संस्थान में दान दिया। जाट शिक्षण संस्थान ने सीएम के सामने जॉट कॉलेज में बीएससी नर्सिंग, बीएमसी आयुर्वेद, जीएनएम, एमएससी कोर्स शुरू करने की मांग उठाई। इसके लॉ कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने व जाट कॉलेज में ही लड़कियों के लिए कबड्डी, कुश्ती और फुटबॉल और लडक़ों के लिए कुश्ती व फुटबॉल की खेल नर्सरी खोलने की मांग की गई।

पूनिया बोले- नायब सैनी की मां दहिया, पत्नी सिंहमार, दोनों जाटों के गोत्र
भाजपा के जिला महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा- मुख्यमंत्री नायब सैनी की मां दहिया गोत्र से है और उनकी पत्नी का सिंहमार गोत्र है। दोनों गोत्र जाटों के हैं। कहीं न कहीं हमारी संस्कृति मिलती है, इसलिए मुख्यमंत्री से कार्यक्रम के लिए जल्दी समय मिल गया।

विधायक बोले– कॉलेज आकर आंख में आंसू आ गए
नलवा से विधायक रणधीर पनिहार ने कहा- मैं 17 नंबर कमरे में पढ़ता था। कॉलेज में आकर आंख में आंसू आ गए। यहां पार्टी विशेष के लोगों को बुलाया जाता था। सावित्री जिंदल के दोनों बेटे यहां पढ़ते थे। यहां एक से एक दानवीर बैठा है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer