---Advertisement---

होली फील्ड मॉडल स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Annual sports festival competition organized at Holy Field Model School

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 Narnaund Hisar News Today : होली फील्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद में वार्षिक खेल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दिनेश मोर और महासचिव जयबीर मोर ने किया। विद्यालय के प्राचार्य जगत वत्स ने बताया खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें झंडा दौड़, गेंद संतुलन, माला पहनो, पिरामिड बनाओ, ग्लास प्लेट, लेमन स्पून, मटका रेस, सुई धागा, हर्डल रेस का सभी ने भरपूर आनंद लिया। 

              Holy Field Model School के चेयरमैन दिनेश मोर ने कहा कि खेल से आपसी सहयोग, नेतृत्व और सामाजिक सौहार्द की भावना पैदा होती है। खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है। खेल से ही समाज और राष्ट्र को आगे ले जाया जा सकता। बाल रेस में वंदना, हंकी कलेक्ट में विनीत, पेज निकालो में रीत, हैंड रेस में याशी, पिरामिड रेस में गुंजन, कुणाल, लेमन स्पून में खुशी, ग्लास प्लेट में राधिका, शंकर ने सुई धागा रेस में दीक्षा और सुमित, बाधा रेस में अंकुश, 200 मीटर रेस में जतिन और आकाश लड़कियों की 100 मीटर रेस में वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कशिश, अंतिम और तृप्ति द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी नृत्य ने सभी को मंत्र मुक्त कर दिया  सभी विजेताओं को विद्यालय के चेयरमैन दिनेश मोर, महासचिव जयवीर मोर, प्रधानाचार्य जगत वत्स द्वारा मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोच सुशील मान, किरण सरिता, अंजलि, संजय, पवन, वीरेंद्र आदि सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित  थे। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हांसी जिला कराटे चैंपियनशिप: राजपुरा के खिलाड़ियों ने जीते 22 मेडल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

हांसी जिला कराटे चैंपियनशिप: राजपुरा के खिलाड़ियों ने जीते 22 मेडल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

September 8, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
SBS School Madha: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नारनौंद के खिलाड़ियों का चयन

SBS School Madha: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नारनौंद के खिलाड़ियों का चयन

August 7, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, नारनौंद में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक

July 20, 2026

Morning News: खेल ग्रेडेशन नीति में संशोधन, जर्जर भवनों में नहीं लगेंगी कक्षाएं, मौसम अपडेट

June 27, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer