---Advertisement---

Budana Double Murder : बुडाना डबल मर्डर के बाद तालाब पर जुटा पूरा गांव; गोताखोरों बुलाए, पानी निकालने के लिए लगाई मोटर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

After the Budana double murder, the entire village gathered at the pond, divers were called, motor was installed to drain out the water

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : हिसार जिले के बुडाना गांव में डबल मर्डर ( Budana murder case) के बाद पुलिस ने आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया। अब पूरा गांव पिछले दो दिनों से तालाब पर डटा हुआ है। तालाब में तलाशने के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली तो तालाब का पानी निकालने के कवायद शुरू कर दी। डबल मर्डर का आरोपित पुलिस रिमांड के दौरान नए-नए खुला से भी कर रहा है। पुलिस रिमांड के दौरान किए गए खुलासे के आधार पर ही अब ग्रामीण तालाब का पानी निकालने में लगे हुए हैं। आखिरकार इस तालाब में डबल मर्डर हत्याकांड के आरोपित ने क्या किया है यह भी चौंकाने वाली बात है कि वह इस मामले में सच बता रहा है या अब भी झूठ बोल रहा है।

गांव डबल मर्डर के बाद तालाब पर पहुंचे युवा प्रतिक्रिया देते हुए।

नारनौंद क्षेत्र के गांव बुडाना गांव में हुए डबल ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को तो पुलिस ने सुलझा लिया है। लेकिन अभी तक आरोपित द्वारा डबल मर्डर हत्याकांड ( double murder case )  में प्रयोग किया गया हथियार बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित ने खुलासा किया है कि उसने जयबीर और महिला कृष्णा की हत्या में प्रयोग किया गया हथियार एक पेड़ के पास खड़ा होकर तालाब में फेंक दिया था। मौके की निशानदेही के लिए पुलिस रात को आरोपित को लेकर गांव में भी पहुंची और उसे पूरा एंगल समझा कि उसने हथियार को किस तरीके से तालाब में फेंका है। आरोपित के एंगल को समझने के बाद तालाब में गांव के युवा और गोताखोर तालाब में उतरे लेकिन उन्हें हत्याकांड में प्रयोग किया गया हथियार मिलने में सफलता नहीं मिली। क्योंकि तालाब की गहराई ज्यादा है और पानी भी बहुत ज्यादा भरा होने के कारण गोताखोर तालाब की गहराई तक नहीं जा पाए।

गांव बुडाना में तालाब का पानी निकालने के लिए लगाई गई मोटर।

ग्रामीणों ने बताया कि जब पानी में उतरे तो पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वह ठीक तरीके से हथियार को नहीं तलाश पाए। इसलिए तालाब का पानी निकालने के लिए 20-20 हॉर्स पावर की तीन मोटर तालाब का पानी निकालने के लिए लगाई गई है। ताकि तालाब का पानी निकालने के बाद अच्छी तरीके से तालाब से वह हथियार निकाल कर पुलिस के हवाले किया जा सके जो आने वाले समय में आरोपित को सजा दिलवाने में कारगर साबित हो सकता है। ग्रामीण आशीष ने बताया कि आरोपित अनूप झूठ बोल रहा है या सच यह तो तालाब का पानी निकालने के बाद ही साफ हो पाएगा कि उसने हथियार तालाब में फेंका है या वह पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए झूठ बोल रहा है।

गांव बुडाना में डबल ब्लाइंड मर्डर के बाद तालाब पर जुटे युवा। ( Budana Murder Case )

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित अनूप ने चुनाव में भी एक युवक को चाकू लगा दिया था और इससे पहले भी वह कई बार वारदातों को अंजाम दे चुका है लेकिन पुलिस की मिली भगत और गांव के कुछ लोगों के अंदर खाते साथ देने की वजह से उसके हौसले लगातार बढ़ते गए जिसकी वजह से उसने गांव बुडाना में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दे दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि आकर जाट समुदाय के किसी युवा से इस तरह की हरकत हो जाती तो दूसरी जाति के लोग बड़ा हल्ला कर देते। लेकिन आज अन्य जाति के अनूप ने नाबालिग लड़के व अन्य साथियों के साथ मिलकर जिस तरीके से तेजधार हथियार से काट-काट कर दो लोगों की हत्या कर दी उसके बाद समाज के ठेकेदार बनने वाले अन्य जातियों के लोग चुपचाप बैठे तमाशा देख रहे हैं अगर वह समाज हितेषी है तो उन्हें इस तरह के मामलों में भी आवाज उठानी चाहिए और इस तरह के हत्यारे को जल्द से जल्द और को और सजा दिलाने की मांग के लिए सड़कों पर उतरना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि अपराधी किस्म के लोग हर जाति में होते हैं लेकिन उन्हें धर्म या जात से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। बल्कि समाज व देश के फायदे के लिए जो भी उचित हो वह काम करना चाहिए।

 

भूना क्षेत्र से दो युवतियां लापता, एक 4 लाख नगद व जेवरात लेकर और दूसरी पड़ोसी के साथ फरार

भूना क्षेत्र से दो युवतियां लापता, एक 4 लाख नगद व जेवरात लेकर और दूसरी पड़ोसी के साथ फरार

अन्य ताजा खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और खबर को शेयर करें

https://www.haryana-news.in

After the Budana double murder Budana Hisar News Today Budana News Today divers were called entire village gathered at the pond Hansi crime news today hansi double murder case update Hansi Hisar News live Hansi Hisar News Today Hansi ki taaja khabar Haryana double murder case update Haryana News Today in Hindi Hisar double murder case update Hisar Haryana News Today Hisar ki taaja khabar Hisar News Today in Hindi latest Hansi News live latest narnaund News latest news Hisar motor was installed to drain out the water Narnaund double murder case update narnaund News Today New india live the entire village gathered at the pond today Hansi news Today Hisar news क्या गोताखोर गोताखोरों बुलाए नारनौंद डबल मर्डर के बाद तालाब पर जुटा पूरा गांव पानी निकालने के लिए लगाई मोटर बुडाना डबल मर्डर कांड में ग्रामीण तालाब खाली करने में क्यों जुटे बुडाना डबल मर्डर के बाद तालाब पर जुटा पूरा गांव हरियाणा में डबल मर्डर के बाद तालाब पर जुटा पूरा गांव हांसी डबल मर्डर के बाद तालाब पर जुटा पूरा गांव हिसार में डबल मर्डर के बाद तालाब पर जुटा पूरा गांव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer