95-year-old Tulsiram reached the polling booth and cast his vote.
![]() |
बुजुर्ग तुलसीराम अपने बेटे कर्मपाल शास्त्री व पौत्र गौरव के साथ मतदान केंद्र जाते हुए। |
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर: हिसार लोकसभा क्षेत्र के गांव राजपुरा के 95 वर्षीय तुलसीराम ने पोलिंग बूथर पर जाकर मतदान किया और युवाओं को संदेश दिया कि वो अपने घरों से निकलें और देश के इस महापर्व में अपनी आहूति डालें। तुलसीराम ने कहा कि उनके अंदर मतदान को लेकर आज भी वही जोश है जो जवानी के दिनों में हुआ करता था।
![]() |
हिसार पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बाहर आते हुए। |
हिसार लोकसभा सीट के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव राजपुरा के सबसे बुजुर्ग 95 वर्षीय तुलसीराम इन दिनों हिसार में अपने बेटे कर्मपाल शास्त्री के पास हिसार में रहते हैं। लेकिन उनका वोट आज भी गांव में है। शनिवार को वो अपने मत का प्रयोग करने के लिए बेटे कर्मपाल शास्त्री, पौत्र गौरव के साथ गांव राजपुरा पहुंचे और मतदान किया। जब उनसे पूछा गया कि मतदान किस मुद्दे को लेकर किया है।
Share this content:
Discover more from KPS Haryana News - हरियाणा आज के ताजा समाचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.