Haryana is burning with the fire raining from the sky, flames raining from the sky
अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, गर्मी से बेजुबान भी परेशान, गर्मी के प्रकोप से राहत का इंतजार
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार का मौसम : उत्तर भारत में बरस रही प्रचंड गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आसमान से बरसती आग और ज्वालामुखी बनीं सडक़ों पर चलना दूभर हो रहा है। ऊपर से नैतपा का असर भयावह रूप लेने लगा है। मौसन विभाग के अनुसार सोमवार से बुधवार यानी 29 मई तक लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिसार व आसपास के कई इलाकों में पानी के लिए लोग परेशान हैं तो वहीं कई जगहों से गर्मी में आग लगने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। बिजली की मांग बढ़ चुकी है। बीते रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए।
मौसम विभाग का अलर्ट:
मौसम विभाग ने कहा कि हिसार का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा है। दिल्ली में नौ साल बाद 29 मई के दिन पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भीषण लू का दिखेगा असर :
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हिसार का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्रता का स्तर 64 फीसदी रहा। गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत.
हांसी के सिविल अस्पताल में नवजात बच्चे का ट्यूमर का किया सफल ऑपरेशन, बच्चा स्वस्थ,
किसान यूनियन की कौन कौन सी चीज होने पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, किसान नेताओं ने कर दिया बड़ा ऐलान ,
हिसार डिपो की समस्याओं पर हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक,
हिसार में हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत,
वीके न्यूरो केयर अस्पताल हिसार में लगी आग, एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, मरीजों और स्टाफ में हड़कंप,
Share this content:
Discover more from HR Haryana News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.