पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा पहुंचे बनभौरी : दरबार लगा सुनी शिकायतें

 Hisar Superintendent of Police Mohit Handa reached Banbhauri: Court held and complaints heard.

हरियाणा न्यूज हिसार : पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा ने ग्रामीण भ्रमण के दौरान पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत गांव बनभौरी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय पहुचनें पर गांव के मौजिज व्यक़्क्तियो ने फूल मालाएं पहना भव्य स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा ने ग्राम वासियों का अभिनंदन कर गांव के सरपंच से गांव भौगोलिक, जनसंख्या और गांव में मोजूद सुविधाओ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गांव के लोगो से मुलाकात कर गांव के नागरिकों की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा व उसके तवरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी जो भी समस्याएं है उन्हे बताए। पुलिस से संबंधित शिकायतों का तुरंत प्रभाव से निदान किया जायेगा और यह पुलिस की जिम्मेवारी है।

    पुलिस अधीक्षक ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अपराध पर रोकथाम, महिला सुरक्षा, नशे के प्रसार को रोकना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आजकल हर व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से अपने रोजमर्रा के काम करता है जैसे बिजली का बिल भरना या कोई छोटी मोटी पेमेंट करना। साइबर अपराधी अलग अलग तरीके से भोले भाले नागरिकों को ठगते है। इस से बचने के लिए आमजन को सचेत रहने की जरूरत है। मुख्यत: ठगी दो ही प्रकार से की जाती है। भय दिखा कर या फिर लालच देकर। किसी भी प्रकार की ट्रांजेक्शन करने से पहले अच्छे से सोचे। सोशल मीडिया पर आने वाले लुभावने ऑफर्स या दोस्ती करने जैसे  विज्ञापनों के झांसे में न आए। 

       उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का स्तंभ है। सशक्त महिलाएं सशक्त समाज का निर्माण करती है। पुलिस महिलाओं व कमजोर वर्ग की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। महिलाओं और कमजोर वर्ग को सुरक्षित माहोल प्रदान करना है। महिलाओ के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओ और बच्चो पर अत्याचार करने वालो के बारे में पुलिस को सूचित करे। नशा समाज में पैर पसार रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। 

पुलिस नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर प्रभावी कार्रवाई करतें हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों की बरामदगी भी कर रही है। ये एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे गांव के बुजर्गो और नौजवानों का अहम रोल है। नशीले पदार्थ जब बिकते है जब उन्हें कोई खरीदता है। कई बार कुछ लोग बाहर से आकर गांव के नौजवानों को प्रलोभन दे नशा बेचने व बिकवाने का काम करते है। नशे के प्रति समाज को ढिलाई नही बरतनी है अगर आपको ऐसे लोगो के बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करे।

       उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार ग्राम प्रहरी स्कीम के तहत हर गांव में एक ग्राम प्रहरी और एक सहायक प्रहरी की तैनाती की है। आपके गांव के प्रहरी उप निरीक्षक अनिल कुमार है। ग्रामवासी गांव में चल रही किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि, नशीले पदार्थों का व्यापार व सेवन करने वालो, कानून एवम व्यवस्था बिगाड़ने वाले, अवैध हथियार रखने वाले के बारे में जानकारी दे। इसके साथ ही शरारती तत्वों के बारे में जानकारी दे, जो वारदात कर अपना स्थान बदल लेते है। इनके बारे में ग्राम प्रहरी को सूचित करे। ग्राम प्रहरी आपके बीच में रहेंगे और अपना रिकॉर्ड दुरुस्त रखेगे।

         कार्यक्रम में में आए ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक को पुलिस को पुलिस से संबंधित शिकायतें दी। जिस पर उन्होंन उनके त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए पुलिस उप अधीक्षक बरवाला को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव बनभौरी में लगने वाले मेलों के समय में गांव में ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जायेगी।

    कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने ग्राम वासियों से आग्रह किया कि सर्दी के मौसम में बड़े बुजर्ग अपना ध्यान रखे। धुंध के समय वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की पालना करें। रॉन्ग साइड ड्राइविंग न करें। अनहोनी होने पर पूरा परिवार संकट में आ जाता है। दुपहिया वाहन पर हेलमेट जरूर लगाए। ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाएं। आप सभी पुलिस के आंख कान बने । पुलिस की सहायता करे। छोटे मोटे झगड़ो, मन मुटाव का समाधान आपस में करे। छोटे छोटे विषयो को अलग रख समाज के बार में सोचे। आपके सहयोग से अपराध पर नियंत्रण व नशे के प्रसार को रोका जा सकता है। पुलिस आपकी सेवा में 24घंटे हाजिर है। 

      अंत में कार्यक्रम मौजूदा समस्त ग्रामवासियों ने प्रण लिया कि वे नशा मुक्ति अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। नशे से होने वाले दुष्परिणामो के प्रति खुद भी जागरूक रह औरों को भी जागरूक करेगे। सामाजिक बुराइयों को दूर भगाने में सहायता कर समाज को उन्नति की राह पर चलायेगें। आज के इस कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह, गांव बनभौरी सरपच मीनाक्षी रानी, नंबरदार बलजीत के साथ समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन मास्टर आजाद ने किया।

Share this content:


Discover more from Haryana News Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Post Comment

Hansi

Discover more from Haryana News Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading