हिसार में बोले कृषि मंत्री : किसानों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को हरियाणा सरकार ने किया पूरा

Agriculture Minister said in Hisar: Haryana government gave MSP guarantee in the interest of farmers

कृषि मंत्री- हकृवि में किसान दिवस का आयोजन, प्रदेशभर के किसान हुए शामिल

किसानों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को हरियाणा सरकार ने पूरा कर दिया है। अब प्रदेश सरकार किसानों की 24 फसलों को शत-प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदेगीं। ये विचार प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने व्यक्त किए। वे आज चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में किसान दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि प्रगतिशील किसानों एवं वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे। नलवा के विधायक रणधीर पनिहार विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहें जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश की सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एमएसपी की गांरटी दे दी है जिससे किसानों की आय बढाने मे मदद मिलेगी। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ हमें मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए खेत को भी आत्म निर्भर बनाना होगा जोकि संबंधित खेत में पराली प्रबधंन, फसल अवशेषों को उसी खेत में सम्माहित करने व अन्य जैविक प्रबधंन करने से संभव है। उन्होनें प्रदेश के सभी जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से किसानों को स्वस्थ पौध, बीज व फलदार पौधें उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया।

k2a1537428966076774338-1024x682 हिसार में बोले कृषि मंत्री : किसानों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को हरियाणा
सरकार ने किया पूरा
कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यातिथि व अन्य।

उन्होनें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करते हुए 24 फसलों पर एमएसपी की गांरटी देने के इस फैसले के साथ हरियाणा 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होनें बताया कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। खेती में अत्याधिक रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशक दवाओं के प्रयोग करने से जमीन खराब होती जा रही है।

wp-image7670138915295181127-1024x491 हिसार में बोले कृषि मंत्री : किसानों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को हरियाणा
सरकार ने किया पूरा
Hau Hisar में मंच पर बैठे कृषि व अन्य।

उन्होनें कहा कि किसान को परम्परागत तरीके से कृषि करने व रसायनों के सिफारिश के अनुसार उपयोग करने की जरूरत है। किसानों को कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आमदनी बढानी चाहिए। किसानों को परंपरागत फसलों के साथ-साथ पशु पालन, मत्सय पालन, मधुमक्खी पालन तथा खुम्ब उत्पादन को भी प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ हो सकें।

जल, जमीन व पर्यावरण भावी पीढी की धरोहर, उन्हें बनाए रखना हमारी जिम्मेवारी : प्रो. बी.आर. काम्बोज

कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने किसानों से आह्वान किया कि जल, जमीन व पर्यावरण भावी पीढी की धरोहर, उन्हें बनाए रखना हमारी जिम्मेवारी है। हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों को सही तरीके से उपयोग करने की जरूरत है, साथ ही हमें अपने लाभ के लिए उनका अत्याधिक दोहन करने से बचना चाहिए। कृषि में विविधिकरण को अपनाएं तथा उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाएं ताकि विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा का मुकाबला किया जा सके।

उन्होनें कहा कि हर हाथ को रोजगार उपलब्ध करवाकर ही हम भारत वर्ष को 2047 तक स्वालाम्बी, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बना सकते है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कृषि से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने के साथ-साथ संबंधित सामग्री भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि वे स्वरोजगार स्थापित करके आत्मनिर्भर बन सकें।

विश्वविद्यालय टीश्यू कल्चर तकनीक के माध्यम से गन्ने, केले व अन्य की रोगरहित पौध विकसित करके किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहें है। जल संसाधनों का बेहतर प्रयोग, वाटरशेड विकास, वर्षा जल संचय तथा उन्नत तकनीकों को अपनाकर पानी का उचित प्रबन्ध करने की अति आवश्यकता है।

नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने सरकार द्वारा फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गांरटी देने पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होनें कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यो एवं उन्नत किस्म के बीजों के कारण प्रदेश के कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने सभी का स्वागत किया, जबकि कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.के.पाहुजा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विश्वविद्यालय व कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने वाले किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में किसान रत्न सम्मान गांव कनावली, जिला रेवाडी के प्रगतिशील किसान यशपाल को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले के एक महिला एवं एक पुरूष प्रगतिशील किसान को भी सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने खरीफ एवं रबी फसलों की समग्र सिफारिशों पर आधारित पुस्तकों का भी विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों के किसान खास तौर पर महिला किसान उपस्थित रहें।

k1a2813773403018941398-1024x575 हिसार में बोले कृषि मंत्री : किसानों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को हरियाणा
सरकार ने किया पूरा
हकृवि में किसान दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा।

Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment