साल 2024 के आखिरी दिन DSP सहित 9 पुलिसकर्मी रिटायर्ड, Hisar SP ने दी विदाई

0 minutes, 6 seconds Read

On the last day of the year 2024, 9 policemen including DSP retired, Hisar SP bid farewell

पुलिस उप अधीक्षक वजीर सिंह सहित 9 पुलिस कर्मचारी हुए सेवानिवृत, पुलिस अधीक्षक ने दी विदाई

Hisar police line स्थित अधिकारी मेस में पुलिस अधीक्षक हिसार शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार पुलिस विभाग में सेवा पुर्ण कर चुके पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की भव्य विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत जवान जिन्होने अपने सेवाकाल के दौरान ईमान्दारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है को आज मान और सम्मान सहित :-

  1. पुलिस उप अधीक्षक (DSP ) वजीर सिंह, HPS
  2. निरीक्षक चांद सिंह
  3. निरीक्षक बलवान सिंह
  4. निरीक्षक सुभाष चंद्र
  5. निरीक्षक राजेंद्र कुमार
  6. निरीक्षक सोहन लाल
  7. उप निरीक्षक नरसी दास
  8. सहायक उप निरीक्षक राजबीर सिंह
  9. मुख्य सिपाही सत्यवीर सिंह सहित सभी को पगड़ी पहनाकर, सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ सेहत की कामना की।
    पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय कमलजीत ने कहा कि पुलिस उप अधीक्षक वजीर सिंह 01 मार्च 2004 को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए। उसके बाद विभाग को अपनी उत्कृष्ट सेवाए देते हुए पुलिस उप अधीक्षक के पद तक पदोन्नत हुए। इन्होंने अपने जीवन का 21 वर्ष से भी अधिक समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। इनके साथ ही सेवानिवृत होने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों ने अपना स्वर्णिम समय विभाग को समर्पित किया है। जिसके लिए ये सभी बधाई के पात्र है।
    इस विदाई समारोह में हिसार पुलिस के कर्मचारी व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद रहे।

Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KPS Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading