Evening News Today: girl family held the boy family hostage; the boy brother moustache and head were shaved
Evening News Today: सगाई करने से मना करना लड़के को पड़ा महंगा : बंधक बनाकर स्टेशन मास्टर के भाई की मूंछ व बाल काटे
लड़के के घर वाले अपने स्टेशन मास्टर लड़के के लिए रिश्ता पक्का करने लड़की के घर पहुंचे। वहां पर लड़के और लड़की पक्ष के लोगों के बीच लड़की बदलने की बात को लेकर मतभेद हो गया। जब दूल्हे के भाई ने रिश्ता करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर लड़की पक्ष के लोग आग बबूला हो गए और लड़का पक्ष के लोगों को उन्होंने बंधक बना लिया। इतना ही नहीं इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जिसमें लड़की पक्ष के लोग लड़के के भाई की मूंछ और सिर के बाल काट रहे हैं। वीडियो को देख पुलिस मौके पर पहुंची।
आपको बता दें कि लड़का लड़की की शादी करने से पहले परिवार के बड़े बुजुर्ग लोग लड़का लड़की को ठीक तरह से देखते हैं और जब दोनों परिवारों की रजामंदी हो जाती है तभी रिश्ता पक्का किया जाता है। इसी तरह रेलवे में स्टेशन मास्टर का रिश्ता भी पक्का हो गया और उसके परिवार के लोग शनिवार को लड़की के घर शादी से पहले के रस में अदा करने के लिए पहुंच गए। इन रस्मों को कहीं पर मांग भराई कहा जाता है तो कहीं पर गोद प्रोग्राम का नाम दिया जाता है। कहीं पर इस रिंग शिरोमनी भी कह देते हैं। लड़के के परिजन बड़े लाड चाव से अपने लाडले बेटे स्टेशन मास्टर की दुल्हन की मांग भराई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।
स्टेशन मास्टर का कहना है कि जब उसके भाई चाचा और अन्य रिश्तेदार लड़की के घर पहुंचे और प्रश्न अदा करने के लिए लड़की को बुलाया गया तो लड़की को एक चौकी पर बैठा दिया गया। जब उसके परिवार के लोगों ने लड़की को ध्यान से देखा तो वह लड़की वह नहीं थी जिसकी रिश्ता पक्का होने से पहले फोटो दिखाई गई थी। जब उसके भाई और अन्य रिश्तेदारों में इस बारे में लड़की वालों से बातचीत की तो वह आग बबूला हो गए और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। यहां तक की रिश्ता करने से मना करने पर उसके भाई की पिटाई की गई और जबरन उसके मूंछ काटकर उसके सिर के बाल भी मुंड दिए।
क्योंकि उसके भाई ने उस लड़की का फोटो देखा हुआ था जो कि उन्हें रिश्ता पक्का होने से पहले दिखाया गया था और उसके भाई ने जब कहा कि यह लड़की बदली गई है और यह वह लड़की नहीं है जिसके साथ रिश्ता हुआ था। जब लड़की बदलने की बात सामने आए तो उसके भाई ने कहा कि घर जाकर वह अपनी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर आपको इसका संदेश दे देंगे लेकिन लड़की वालों ने उसकी एक न सुनी और उनके साथ मारपीट कर बंधक बना लिया।
मामला राजस्थान के करौली क्षेत्र के टोडाभीम का रहने वाला है और वो रेलवे स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत है। स्टेशन मास्टर का आरोप है कि रिश्ता होने से पहले और अब दिखाई गई दोनों लड़कियां अलग-अलग हैं। जब लड़की का फोटो अलग और प्रसन्न के समय अलग लड़की सामने आई तो उसके परिजनों ने कहां की वह इस बारे में घर जाकर आपको संदेश देंगे लेकिन लड़की वालों ने तुरंत जवाब देने की बात कही और उसके परिजनों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। इसके अलावा उसके भाई के साथ मारपीट के अलावा उसकी मूंछ और सिर के बाल काट दिए। इससे उनकी इज्जत और छवि को नुकसान पहुंचा है।
वायरल वीडियो को देखकर तुरंत ही नादौती थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लड़के के परिजन वहां से जा चुके थे। जब पुलिस की टीम लड़के के घर पर पहुंची तो बातों से अवगत करवा कर उन्होंने कहा कि इस बारे में वह अपने रिश्तेदारों व परिवार के अन्य सदस्यों से विचार विमर्श पर शिकायत करने पर सहमति लेंगे। लेकिन 24 घंटे भी जाने के बावजूद भी अभी तक ना ही तो लड़का पक्ष की तरफ से और ना ही लड़की पक्ष की तरफ से पुलिस में किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है।
Share this content:
Discover more from KPS Haryana News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.