पहाड़ों पर बर्फबारी: मैदानी इलाकों में कोल्ड-डे के साथ कोहरा छाया; सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, हरियाणा पंजाब में अलर्ट

 Snowfall on mountains: Cold day with fog in plains;  4.7 degrees Celsius below normal, alert in Haryana and Punjab

IMG_20231226_110302 पहाड़ों पर बर्फबारी: मैदानी इलाकों में कोल्ड-डे के साथ कोहरा छाया; सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, हरियाणा पंजाब में अलर्ट
आसमान में छाया कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट। 

हरियाणा न्यूज चंडीगढ़: हवा का रुख बदलने के साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है और मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से जनजीवन ठहर सा गया है। आसमान में घना कोर छाया हुआ है और ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणा के हिसार और महेंद्रगढ़ में तापमान 0. 4 दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में पाला भी जमा हुआ पाया गया। 

Photo_1705123247423 पहाड़ों पर बर्फबारी: मैदानी इलाकों में कोल्ड-डे के साथ कोहरा छाया; सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, हरियाणा पंजाब में अलर्ट
Google News Haryana 

बर्फ जमाने के करीब पहुंचा तापमान 

हरियाणा के सभी 22 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वही हिसार के बालसमंद में रात्रि को तापमान 0.4 तक गिर गया जोकि सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हरियाणा के महेंद्रगढ़ और हिसार प्रदेश के सबसे ठंडे रहे। आने वाले कुछ दिनों में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन होता नजर नहीं आ रहा। मौसम विभाग ने भी शीतलहर और कोहरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट 

मौसम विभाग ने हरियाणा के आठ जिलों के लिए कोल्ड डे व घना कोहरा छाने का रेड अलर्ट जारी किया है जिनमें अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पलवल, नहूं, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। जबकि हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, चरखी दादरी, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला कोल्ड -डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

कोहरे ने रोकी रफ्तार 

गुरुवार को तेज धूप निकलने के साथ ही शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ पाया गया। शुक्रवार को जहां विजिबिलिटी करीब 50 मीटर की दर्ज की गई तो शनिवार को यह घटकर मात्र 20 से 25 मीटर ही रह गई। ज्यादा कोहरा छाने के कारण महम थाना पुलिस की गाड़ी महम चौबीसी के गांव भराण के जोहड़ में उतर गई। तालाब में पानी कम होने के कारण गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी तो बाल बाल बच गए लेकिन पानी ज्यादा ठंडा होने के कारण उन्हें बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी थी। 

महम थाना से संबंधित खबर का लिंक खबर के अंत में दिया गया है। 

 

क्या कहते हैं कृषि अधिकारी 

मौसम विभाग के माने तो मौसम विभाग में 13 से 16 जनवरी तक घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने के साथ साथ कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करने के बाद कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वह अपनी फसलों के चारों तरफ समय-समय पर आग जलाकर धुआं करते रहें और सब्जी व सरसों की फसल में हल्की-हल्की सिंचाई करते रहे ताकि आसमान से पड़ रही ठंड का असर फसल पर काम पड़े। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि घना कोहरा और शीतलहर गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। 

ये हो सकता है जानलेवा 

अधिक कोहरा छाने व शीतलहर चलने से लोग अपने घरों में भी रजाई में दुबके नजर आ रहे हैं और उसके बावजूद भी उन्हें हीटर या अंगीठी जलाकर अपने आप का ठंड से बचाव कर रहे हैं। वही खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों का बुरा हाल है। हरियाणा न्यूज टूडे आपसे अनुरोध करते हैं कि बंद कमरे में अंगीठी व हीटर ज्यादा ना चलाएं, ये जानलेवा साबित हो सकता है। 

पशु चिकित्सकों की सलाह 

कड़ाके की ठंड की वजह से पालतू पशुओं के साथ-साथ सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पशुपालन विभाग उच्च चिकित्सा की सलाह है कि पशुओं के भी अपने बच्चों की तरह देखभाल करें और उन्हें खुले आसमान के नीचे ना रखें। पशु चिकित्सकों ने सलाह दी है कि अपने पशुओं को समय-समय पर गर्म दलिया, गर्म पानी पिलाते रहे। साथ प्रतिदिन उन्हें गुड़ की डली अवश्य खिलाएं। अगर ज्यादा तबीयत खराब हो तो पशु चिकित्सकों को दिखाएं।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Big Breaking News Hisar 

HSSC Group D Result 2024 PDF download 

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, बेटे को ले गई साथ, पति गया था काम से बाहर 

हैड कांस्टेबल दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू 

जींद की छात्रा से हिसार में गैंगरेप : हिसार, रोहतक, भिवानी और जींद जिले के चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज 

महम थाना पुलिस की गाड़ी तालाब में गिरी : क्रेन की मदद से पुलिस कर्मी निकाले बाहर

कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा भाजपा जजपा सरकार को उखाड़ने का काम करेगी

हिसार में पकड़ी गई मोटरसाइकिल चोर गैंग, 23 मोटरसाइकिल बरामद 

Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment