नरेंद्र मोदी की एनडीए 3.0 के मंत्रिमंडल का प्रोफाइल ! Profile of Ministers of Modi Cabinet

0 minutes, 10 seconds Read

 Profile of Ministers of Modi Cabinet

शाह-राजनाथ-नड्डा और निर्मला को फिर मंत्रिमंडल में जगह, पूर्व सीएम शिवराज-खट्टर भी मंत्री बने

Screenshot_2024_0610_064504 नरेंद्र मोदी की एनडीए 3.0 के मंत्रिमंडल का प्रोफाइल !  Profile of Ministers of Modi Cabinet

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के साथ 72 मंत्री शपथ लेंगे।

अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण को फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर को पहली बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

जेडीएस सांसद एचडी कुमारस्वामी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HUM) के जीतनराम मांझी और जेडीयू के राजीव रंजन सिंह(ललन सिंह) ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, सबसे कम उम्र के TDP सांसद राममोहन नायडू भी मंत्री बन गए हैं।

Modi कैबिनेट 2024 की पहली बैठक आज

दिल्ली। शपथ ग्रहण के बाद ही मोदी सरकार modi government एक्शन में नजर आ रही है. नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक Cabinet meeting लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर आज यानी सोमवार को दोपहर बाद होगी. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया और कहा कि वह और मंत्रिपरिषद के सहयोगी सभी मिलकर देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने लिखा ‘राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आज शाम हुए समारोह में मैंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. मैं और मंत्रिपरिषद के मेरे सहयोगी, 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

बता दें कि इस बार कैबिनेट में न सिर्फ बाकी दो कार्यकाल के मुकाबले मंत्रियों की संख्या ज्यादा है, बल्कि सहयोगी दलों के कई सांसदों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. मोदी 3.0 में कुल मंत्रियों की संख्या 72 है, जिसमें 30 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा होंगे. इनके अलावा पांच मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है और 36 सांसदों को राज्य मंत्री का पद दिया गया है. फिलहाल पोर्टफोलियो का बंटवारा नहीं हुआ है. मसलन, मोदी 2.0 के कई ऐसे मंत्री हैं, जिन्हें मोदी 3.0 कैबिनेट में भी शामिल किया गया है. Modi 3.0 Cabinet मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल कुल मंत्रियों में 25 बीजेपी से हैं और पांच मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिया गया है. वहीं, स्वतंत्र प्रभार के साथ पांच सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है, जिनमें तीन बीजेपी के हैं और जयंत चौधरी के रूप में एक आरएलडी से और प्रतापराव जाधव के रूप में एक शिवसेना से शामिल किए गए हैं.

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में चुने हुए सांसदो ने मंत्री पद की शपथ ली. यहां देखिए पूरी लिस्ट…`

कैबिनेट मंत्री

1. मोदी

2. राजनाथ सिंह

3. अमित शाह

4. नितिन गडकरी

5. जेपी नड्डा

6. शिवराज सिंह

7. निर्मला सीतरमण

8. एस जयशंकर

9. मनोहर लाल खट्टर

10. एचडी कुमारस्वामी 

11. पीयूष गोयल

12. धर्मेंद्र प्रधान

13. जीतनारम मांझी

14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह 

15. सर्वानंद सोनेवाल 

16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार

17. राम मोहन नायडू TDP

18. प्रह्लाद जोशी

19. जुएल ओरांव 

20. गिरिराज सिंह

21. अश्विनी वैष्णव

22. ज्योतिरादित्य सिंधिया

23. भूपेंद्र यादव

24. गजेंद्र सिंह शेखावत

25. अन्नपूर्णा देवी

26. किरण रिजिजू 

27. हरदीप पुरी

28. मनसुख मांडविया 

29. जी किशन रेड्डी

30. चिराग पासवान

31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

32. राव इंद्रजीत सिंह

33. जितेंद्र सिंह

34. अर्जुन राम मेघवाल

35. प्रतापराव गणपतराव जाधव

36. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

37. जितिन प्रसाद

38. श्रीपद यशो नाइक

39. पंकज चौधरी

40. कृष्णपाल गुर्जर

41. रामदास अठावले

42. रामनाथ ठाकुर

43. नित्यानंद राय

44. अनुप्रिया पटेल

45. वी सोमन्ना

46. चंद्रशेखर पेम्मासानी

47. एसपी सिंह बघेल

48. शोभा करांदलाजे

49. कीर्तिवर्धन सिंह

50. बीएल वर्मा

51. शांतनु ठाकुर 

52. सुरेश गोपी

53. एल मुरगन

54. अजय टमटा

55. बंदी संजय

56. कमलेश पासवान

57. भागीरथ चौधरी

58. सतीश दुबे

59. संजय सेठ

60. रवनीत सिंह बिट्टू

61. दुर्गादास सुइके 

62. रक्षा खडसे

63. सुकांता मजूमदार

64. सावित्री ठाकुर

65. तोखन साहू

66. राजभूषण चौधरी

67. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम

68. हर्ष मल्होत्रा

69. नीमूबेन बमभानिया 

70. मुरलीधर मोहोल

71. जॉर्ज कुरियन

72. पबित्रा मार्गेरिटा

*शपथ के साथ ही टास्क पूरे करने में जुटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी !*

रिकॉर्ड 71 मंत्रियों की शपथ के बाद अब बारी विभागों के बंटवारे की, विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा अगले एक दो दिन में, … और इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने दिए मंत्रिमंडल को निर्देश, शपथ के साथ ही मंत्रियों को अपने-अपने मंत्रालयों को संभालने के स्पष्ट निर्देश, मंत्रियों को दिल्ली में ही रह कर अपने मंत्रालय का काम जमाने के निर्देश, ऐसे में लगभग 15 दिन बाद ही मंत्री जा सकेंगे अपने-अपने क्षेत्र में, … क्योंकि मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता सुशासन सरकार देने की, ऐसे में मंत्रियों के क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं को करना होगा उनके स्वागत करना होगा समारोह के लिए इंतजार

Share this content:


Discover more from HR Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from HR Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading