तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने किया उद्घाटन

0 minutes, 4 seconds Read

Three-day Rakhigarhi festival started with  colourful ceremony, and inaugurated by Cabinet Minister Arvind Sharma

राखीगढ़ी सिंधु सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल: विरासत एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा

हरियाणा प्रदेश के विरासत एवं पर्यटन मंत्री श्री अरविंद शर्मा ने कहा कि राखी गढ़ी संस्कृति और विरासत का प्रतीक हैं। 7 हजार साल पुरानी सभ्यता कैसी थी, उसका पता इससे चला हैं। राखीगढ़ी सिंधु सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल है। केबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा आज हिसार के राखी गढ़ी में तीन दिवसीय पहले राखीगढ़ी महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा भी थी, कार्यक्रम के दौरान विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, विरासत एवं पर्यटन विभाग के निदेशक अमित खत्री, पुलिस अधीक्षक हमेंद्र मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा, एसीयूटी कनिका गोयल, हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की उप निदेशक बनानी भट्टाचार्य,नारनौंद उपमंडल के एसडीएम मोहित महराणा, हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन के एमडी डॉ सुनील कुमार सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

IMG-20241220-WA0011-300x200 तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने
किया उद्घाटन

विरासत एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि सिंधु सरस्वती सभ्यता के इस महानगर की समृद्धता का अनुभव करवाने के लिए राखीगढ़ी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संग्रहालय का निर्माण करवाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस संग्रहालय में खुदाई के दौरान मिल रहे प्राचीन अवशेषों को संजोया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी हमारी समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता से जुड़कर उस पर गर्व की अनुभूति कर सकें।

उन्होंने कहा कि राखी गढ़ी में खुदाई में मिले अवशेषों के माध्यम से हमें हजारों साल पहले की कला निपुणता और उस समय हरियाणा में लोगों की शानदार जीवन की भव्यता की जानकारी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में पांच आईकॉनिक स्थल घोषित किए हैं उनमें राखीगढ़ी को विशेष तौर पर शामिल किया गया है। 7 हजार सालों से अधिक प्राचीनता वाले इस स्थल पर सभ्यताओं, सांस्कृतिक समूह,तत्कालीन शासको राजवंशों और सामाजिक समूहों का अस्तित्व मिलना इस धारा को जीवंत बनता है। हमें तब बहुत गर्व की अनुभूति होती है जब भारतीय सभ्यताओं के उद्गम स्थल के तौर पर हरियाणा प्रदेश का नाम लिया जाता है।

IMG-20241220-WA0010-300x200 तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने
किया उद्घाटन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में पुरातत्व के क्षेत्र में शानदार काम हुआ है। उन्होंने कहा कि खुदाई के दौरान मिले अवशेषों से इस बात का पता चलता है कि उसे समय महिलाओं का बहुत सम्मान होता था। उसी परिपाटी चलते हुए पर भाजपा सरकार द्वारा भी महिलाओं का सशक्तिकरण करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राखी गढ़ी जैसे प्राचीन स्थलों पर विद्यार्थियों का भ्रमण आवश्यक करवाना चाहिए। इससे उन्हें पुरानी सभ्यता एवं संस्कृति की जानकारी हासिल होगी।

IMG-20241220-WA0009-300x200 तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने
किया उद्घाटन
———————————————————
प्रदर्शनी और टीलों का अवलोकन भी किया
कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने इस दौरान राखी गढ़ी म्यूजियम परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने इस बीच राखी गढ़ी के उन टीलों का अवलोकन भी किया, जहां खुदाई का कार्य किया गया था। कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश का पुरातत्व विभाग हर जगह पैनी नजर बनाए हुए हैं, प्रदेश सरकार इस दिशा में भी खास तौर पर फोक्स करके काम कर रही है। उन्होंने इस दौरान कहा कि यहां खुदाई के दौरान जो अवशेष मिले, उनके रेप्लिका खासे फैम्स हो रहे है। आने वाले दिनों में स्कूली बच्चों के अलावा कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंटस के लिए भी खास तौर पर टूर प्रोग्राम यहां के लिए बनाएं जाएंगे, ताकि वो यहां आकर हजारों साल पुरानी सभ्यता के बारे में जान पाएं।
———————————
शुरूआत की हैं, आगे भी काम होगा:
कार्यक्रम के दौरान विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन और विरासत एवं पर्यटन विभाग के निदेशक अमित खत्री ने कहा कि राखी गढ़ी में इस प्रकार का ये पहला महोत्सव है। महोत्सव के मद्देनजर खास तैयारियां की गई हैं, यहां अलग अलग स्टॉल भी लगाए गए है। जिनके माध्यम से ना सिर्फ प्रदेश की संस्कृति से लोगों को रूबरू करवाया गया हैं, बल्कि प्राचीन काल में हमारी क्या सभ्यता थी, उनको जानने का मंच भी एक तरह से प्रदान किया गया है। आने वाले दिनों में इस दिशा में और भी तेजी से काम होगा।
————————————————————
लोगों को मिलेंगे रोजगार, 22 को सीएम भी आएंगे:
विरासत एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में पुरातत्व क्षेत्र में और अधिक उन्नति होगी। जिसके फलस्वरुप एक तरफ लोग अपनी समृद्ध प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति से परिचित होंगे, वहीं दूसरी ओर रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसरों में भी आशातीत बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को यानी महोत्सव की समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
—————————————
राखीगढ़ी महोत्सव ने दिलाई पुराने समय के मेलों की याद:
कैबिनेट मंत्री ने संबोधन से पूर्व महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। वहीं दूसरी तरफ आयोजित हो रहे दंगल में जाकर पहलवानों का परिचय लिया और काफी देर पहलवानों के बीच बैठकर दंगल का आनंद लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद तमाम प्रतियोगिताओं को आगाज भी करवाया। इसी दौरान वहां चल रही मटका रेस, बोरी रेस, नींबू चम्मच दौड़, रस्सा कसी को देख देख कैबिनेट मंत्री के मुख से बरबस ही निकल पड़ा कि इस महोत्सव ने पुराने मेलों की याद दिला दी है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित भी किया।
————————————
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर जताया शोक:
कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश चौटाला की निधन पर शोक व्यक्त किया और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
————————————————————
किसी ने बनाया चाक पर दीया तो किसी ने देखी साइट
महोत्सव के पहले दिन हेरिटेज वॉक किड्स जोन तथा पुरातात्विक साइटें दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। बच्चों ने जहां किड्स जोन में खेल खिलौने का आनंद लिया वही विद्यार्थियों ने पुरातात्विक साइटों पर जाकर ज्ञानवर्धन किया। हजारों लोगों ने हेरिटेज वॉक कर प्राचीन चीजों का अवलोकन किया। यहां मौजूद कर्मचारी इन प्राचीन चीजों के संबंध में लोगों की जानकारी बढ़ाते दिखाई दिए। इस दौरान कई लोगों ने टीलों का अवलोकन किया तो कई दर्शक चाक पर मिट्टी के दीये इत्यादि बनाते भी नजर आएं।

Share this content:


Discover more from KPS Haryana News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KPS Haryana News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading