Rohtak News Today: सांपला में बहादुरगढ़ के युवक को मारी गोली, रेलवे पुल के नीचे वारदात, 15-20 युवकों पर आरोप
हरियाणा (Rohtak News Today) | रोहतक में लेन-देन के विवाद को लेकर सांपला में कार सवार आरोपियों ने बहादुरगढ़ के युवक को गोली मार दी। आरोपियों ने बहादुरगढ़ निवासी मोहित को गोली मारने के बाद उस पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। घायल मोहित को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां उसे हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया। युवक को गोली मारने की सूचना पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।






